IPL 2025 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट

IPL में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले खिलाड़ी क्रिस गेल है, गेल ने अपने करियर के 141 मैचों में सर्वाधिक 357 छक्के जड़े है, उन्हें सिक्सर किंग भी कहा जाता है। आइए अब आपको 2025 में छक्कों के बादशाह कौन है इसके बारे में बताते है। आइये इसके बारें में विस्तार से जानते है...

Most Sixes in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन में सबसे ज्यादा रन, विकेट और चौके-छक्कों के नए रिकॉर्ड बनते और टूटते है, ऐसे में हम यहाँ इस साल 2025 सीजन और IPL इतिहास के सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, क्योंकि इस सीजन के सिक्सर किंग को 10 लाख़ रूपये की ईनामी राशि से सम्मानित किया जाएगा।

22 मार्च से 25 मई 2025 तक खेला जाने वाला आईपीएल का 18वां सीजन बेहद रोमांचकारी हो गया है, क्योकि इस बार कई रिकॉर्ड भी टूटेने वाले है, तो आइए जानते है, आईपीएल में सबसे ज्यादा 6 किसने मारे हैं?

IPL me sabse jayda Sixes 2025
IPL me sabse jayda Sixes 2025

आईपीएल में सबसे अधिक छक्के किसके है?

IPL 2025 में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी निकोलस पूरन है, उन्होंने इस सीजन में लखनऊ (LSG) की ओर से खेलते हुए अब तक अपने 11 मैचों में सर्वाधिक 34 छक्के लगाए है। इस रेस में श्रेयस अय्यर साथ ही सूर्य कुमार यादव, यसशवी जसवाल, जोस बटलर, प्रभसिमरन सिंह और रियान पराग जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल है।

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले 14 वर्ष के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन की एक पारी में सर्वाधिक 6s मारने वाले खिलाड़ी है, उन्होंने गुजरात (GT) के खिलाफ आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए 28 अप्रैल 2025 को 11 Sixes लगाए है।

IPL 2025 Most Sixes List
रैंकखिलाड़ीमैचछक्के (6s)रन
1.निकोलस पूरण (LSG)1134410
2.श्रेयस अय्यर (PBKS)1127405
3.सूर्यकुमार यादव (MI)1226510
4.रियान पराग (RR)1226377
5.यशस्वी जायसवाल (RR)1225473
6.प्रभसिमरन सिंह (PBKS)1124437
7.जोस बटलर (GT)1122500
8.प्रियांश आर्य (PBKS)1122347
9.मिचेल मार्श (LSG)1020378
10.विराट कोहली (RCB)1118505


IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड किसके नाम है?

IPL के 15 वर्षों के इतिहास में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड ‘यूनिवर्स बॉस’ कहे जाने वाले क्रिस गेल के नाम है। सिक्सर किंग क्रिस गेल इस टूर्नामेंट में 350 छक्के लगाने वाले पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने IPL करियर की 141 पारियों में सर्वाधिक 357 सिक्स मारे हैं, इसके साथ ही एक पारी में सबसे अधिक 17 छक्कों (Most sixes in an Innings) का रिकॉर्ड भी गेल के नाम ही हैं। आपको बता दें कि वे पिछले कुछ सालों से IPL नहीं खेल रहे है।

Most Six in IPL History
रैंकप्लेयरसिक्स
1.क्रिस गेल357
2.रोहित शर्मा282
3.विराट कोहली278
4.एमएस धोनी256
5.एबी डिविलियर्स251
6.डेविड वॉर्नर236
7.कीरोन पोलार्ड223
8.संजू सैमसन211
9.आंद्रे रसेल209
10.सुरेश रैना203


IPL 2024 का सिक्सर किंग कौन था?

पिछले सीजन IPL 2024 में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले खिलाड़ी हैदराबाद सनराइजर्स टीम के अभिषेक शर्मा थे, उन्होंने इस सीजन में सबसे अधिक 42 छक्के लगाए थे। साल 2023 में यह कारनामा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फाफ डू प्लेसिस ने किया था, उन्होंने कुल 14 मैच खेलकर सर्वाधिक 36 छक्के लगाएं थे। तो वहीं 2022 में जोस बटलर ने 17 मैच खेलकर सीजन के सर्वाधिक 45 सिक्स लगाए और कुल 863 रन बनाए जिसमें उनके 83 चौके भी शामिल थे। उन्होंने इस सीजन में ऑरेंज कैप भी जीती थी।


Most Sixes in IPL (Season Wise)
SeasonPlayerSix
2024अभिषेक शर्मा42
2023फाफ डू प्लेसिस36
2022जोस बटलर45
2021केएल राहुल30
2020ईशान किशन30
2019आंद्रे रसेल52
2018ऋषभ पंत37
2017ग्लेन मैक्सवेल
डेविड वार्नर
26
2016विराट कोहली38
2015क्रिस गेल38
2014ग्लेन मैक्सवेल36
2013क्रिस गेल51
2012क्रिस गेल59
2011क्रिस गेल44
2010रोबिन उत्थप्पा27
2009एडम गिलक्रिस्ट29
2008सनथ जयसूर्या31

IPL की एक पारी में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी (Most Sixes in an Innings)

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड ‘यूनिवर्स बॉस‘ क्रिस गेल के नाम है। वेस्ट इंडीज़ के इस धाकड़ बल्लेबाज़ ने 2013 के आईपीएल में पुणे वॉरियर्स (PWI) टीम के खिलाफ RCB की ओर से खेलते हुए नाबाद 175 रन की पारी में रिकॉर्ड 17 छक्के लगाए थे।

एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्कों की लिस्ट में दूसरा नाम ब्रेंडन मैकुलम का है। 2008 में आईपीएल के पहले ही मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए मैकुलम ने RCB के खिलाफ 158 रन बनाए और 13 छक्के जड़े। इस पारी ने आईपीएल की शुरुआत धमाकेदार बना दी।

स्थानखिलाड़ीछक्के
1क्रिस गेल17
2ब्रेंडन मैक्कलम13
3क्रिस गेल13
4एबी डी विलियर्स12
5क्रिस गेल12
6आंद्रे रसेल11
7सनथ जयसूर्या11
8मुरली विजय11
9क्रिस गेल11
10कीरोन पोलार्ड10

आईपीएल के एक सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के

एक बार फिर से आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक सिक्स का रिकॉर्ड क्रिस गेल के ही नाम हैं। उन्होंने 2012 के आईपीएल सीज़न में कुल 59 छक्के लगाए थे। उनके बाद वेस्ट इंडीज़ के ही उनके साथी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल, IPL 2019 में 52 छक्कों के साथ उनके रिकॉर्ड के करीब पहुँच गए थे।

एक सीज़न में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाज़:

रैंकखिलाड़ी (टीम)छक्केसाल
1क्रिस गेल (RCB)592012
2आंद्रे रसेल (KKR)522019
3क्रिस गेल (RCB)512013
4जोस बटलर (RR)452022
5क्रिस गेल (RCB)442011


IPL इतिहास का सबसे लंबा छक्का किसने मारा है?

IPL में सबसे लम्बा Six ‘125 मीटर‘ का है, जो एल्बी मोर्कल के नाम है। वर्ष 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए एल्बी मोर्कल ने डेक्कन चार्जर्स के गेंदबाज प्रज्ञान ओझा की एक गेंद पर आईपीएल इतिहास का सबसे लम्बा छक्का लगाया था जो 125 मीटर का था।


T20 Adda Team
           
T20 Adda Team            
T20Adda.com पर पाएँ T20, ODI, टेस्ट, वर्ल्ड कप, एशिया कप और IPL, WPL जैसी क्रिकेट लीग्स की खबरें, स्कोर, शेड्यूल, स्क्वॉड और फैंटेसी टिप्स।

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें👇

Leave a Comment