Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad
224/6 (20 ov) | 186/6 (20 ov)
Gujarat Titans won by 38 runs

Most Fours in IPL 2025: जानिए इस बार किसने लगाए सबसे ज्यादा चौके?

यहां आपको इस साल आईपीएल 2025 के साथ ही पिछले सभी सीजन और इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाडियों की लिस्ट मिलेगी। आइये इसके बारें में विस्तार से जानते है...

Most Fours in IPL: क्रिकेट के सबसे बड़े घमासान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सभी बल्लेबाज हर गेंद पर बाउंड्री लगाना चाहते है, इसलिए इस टूर्नामेंट में जमकर चौकों-छक्कों की बरसात होती है, ऐसे में यहां हम आपको टाटा IPL में सबसे ज्यादा चौके किसने मारे हैं? टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जहाँ आपको इस साल 22 मार्च से स्टार्ट हुए आईपीएल 2025 के साथ ही पिछले सभी सीजनों तथा टूर्नामेंट के इतिहास में मोस्ट फोर मारने वाले खिलाडियों की लिस्ट के साथ ही एक आईपीएल सीज़न में सबसे ज्यादा 4 लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

IPL में सबसे ज्यादा चौके
IPL me sabse jyada four kiske hai

 

आईपीएल 2025 में सबसे अधिक चौके किसने लगाए है? (टॉप 10 बल्लेबाज)

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन यानी आईपीएल 2025 में सबसे अधिक चौके लगाने वाले खिलाड़ी फिलहाल लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के आक्रमक बल्लेबाज मिचेल मार्श है, उन्होंने अन तक अपने 4 मैचों में कुल 22 चौके लगाए हैं। तो वही सनराइज़र्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले ट्रेविस हेड अपने 5 मैचों में 21 चौकों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। हेड पिछले सीजन में भी सर्वाधिक चार (64) बनाने वाले खिलाड़ी थे।

Most Fours in IPL 2025
क्र. सं.खिलाड़ी (टीम)मैचचौकेरन
1साई सुदर्शन (GT)946456
2जोस बटलर (GT)943406
3सूर्यकुमार यादव (MI)1042427
4यशस्वी जायसवाल (RR)1041426
5विराट कोहली (RCB)1039443
6शुभमन गिल (GT)938389
7ट्रैविस हेड (SRH)937261
8मिचेल मार्श (LSG)936378
9रयान रिकेल्टन (MI)1035273
10प्रभसिमरन सिंह (PBKS)934292


Most fours in an innings: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे अभिषेक शर्मा एक पारी में सबसे अधिक चौके लगाने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने 12 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ़ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 141 रन ठोक डाले थे जिसमें उन्होंने सर्वाधिक 14 चौके लगाए थे।

 

IPL History में सबसे ज्यादा Four किसके है?

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक चौकों का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है, उन्होंने इस टूर्नामेंट की अपनी 221 पारियों में 768 चौके मारे हैं, साल 2023 में ही वे IPL में 700 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। तो वही विराट कोहली अपनी 255 पारियों में 712 चौके लगाकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, और डेविड वॉर्नर भी 663 चौकों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

मोस्ट फोर इन आईपीएल हिस्ट्री
क्र. सं.खिलाड़ी (टीम)मैचचौकेरन
1शिखर धवन (PBKS)2227686769
2विराट कोहली (RCB)2557128101
3डेविड वॉर्नर (DC)1846636565
4रोहित शर्मा (MI)2606016649
5सुरेश रैना (CSK)2055065528
6गौतम गंभीर (DC)1544924217
7अजिंक्य रहाणे (KKR)1894874765
8रॉबिन उथप्पा (CSK)2054814952
9दिनेश कार्तिक (RCB)2574664842
10फाफ डु प्लेसिस (DC)1474274650

 

 

IPL 2024 में सबसे ज्यादा 4 किसने मारे थे?

पिछले साल आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा 64 चौके सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने लगाए थे। तो वहीं सबसे अधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले विराट कोहली के बल्ले से सीजन के दूसरे सर्वाधिक 62 चौके भी निकले थे। 2023 में शुभमन गिल ने सबसे अधिक रनों के साथ ही सर्वाधिक 85 चौके भी जड़े थे।


Most Fours in IPL (All Seasons)

सीजनखिलाड़ी (टीम)मैच4s
2024ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद)1564
2023शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स)1785
2022जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)1683
2021रुतुराज गायकवाड (चेन्नई सुपरकिंग्स)1664
2020शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स)1767
2019शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स)1664
2018ऋषभ पंत (दिल्ली डेयरडेविल्स)1468
2017डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)1463
2016डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)1788
2015डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)1465
2014रॉबिन उथप्पा (कोलकाता नाइट राइडर्स)1674
2013माइकल हसी (चेन्नई सुपर किंग्स)1781
2012अजिंक्य रहाणे (राजस्थान रॉयल्स)1673
2011सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस)1667
2010सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस)1586
2009मैथ्यू हेडन (चेन्नई सुपर किंग्स)1260
2008गौतम गंभीर (दिल्ली डेयरडेविल्स)1468

जहाँ 2015, 2016 और 2017 में लगातार 3 बार डेविड वॉर्नर (SRH) ने, 2019, 2020 में शिखर धवन (DC) ने तो वहीं IPL 2010 और 2011 में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (MI) ने सीजन के सबसे ज्यादा चौके लगाए थे।

किसी खिलाड़ी द्वारा एक आईपीएल सीज़न में सर्वाधिक चौके जमाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम है, उन्होंने 2016 में 88 चौकों के साथ यह रिकॉर्ड कायम किया है।

 

 

एक पारी में सर्वाधिक चौकों का रिकॉर्ड किसके नाम है?

IPL की अपनी एक पारी में सबसे अधिक (19) चौकों का रिकॉर्ड पीसी वाल्थाटी और एबी डिविलियर्स के नाम है। जहां वर्ष 2011 में वाल्थाटी ने पंजाब की ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था, तो वहीं डिविलियर्स ने आरसीबी की ओर से खेलते हुए साल 2015 में मुंबई के खिलाफ यह रिकॉर्ड कायम किया।

 

T20 Adda Team
           
T20 Adda Team            
T20Adda.com पर पाएँ T20, ODI, टेस्ट, वर्ल्ड कप, एशिया कप और IPL, WPL जैसी क्रिकेट लीग्स की खबरें, स्कोर, शेड्यूल, स्क्वॉड और फैंटेसी टिप्स।

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें👇

Leave a Comment