Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders
192/5 (20 ov) | 160/7 (20 ov)
Chennai Super Kings won by 32 runs

IPL 2026 का फाइनल कब होगा? क्वालीफ़ायर और एलिमिनेटर का पूरा शेड्यूल देखें!

आईपीएल 2026 का प्लेऑफ 24 मई को लीग स्टेज के मुकाबले समाप्त होने के बाद खेला जाएगा, जिसके लिए पॉइंट्स टेबल की टॉप 4 टीमें क्वालीफाई करेंगी। आइए जानते है कब होगा एलिमिनेटर, क्वालीफ़ायर और फाइनल मुकाबला... आइये इसके बारें में विस्तार से जानते है...

IPL 2026 Final & Playoff Schedule: 28 मार्च से शुरू हुआ दमदार टाटा इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 10 टीमों के साथ भारत में ही आयोजित किया जा रहा है, जिसका फाइनल मुकाबला सीजन की 2 सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच मई 2026 के अंत में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है। आइए अब इसके प्लेऑफ (Knockout) मुकाबलों के टाइम टेबल पर एक नजर डालते है

आईपीएल 2026 का फाइनल कब होगा?
आईपीएल 2026 का फाइनल कब होगा?

दरअसल आईपीएल के लीग मुकाबले खत्म होने के बाद प्वाइंट्स टेबल की टॉप 4 टीमों को प्ले ऑफ राउंड में जगह मिलती है, इस राउंड में दो क्वालीफायर, एक एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबला शामिल है। बीसीसीआई ने IPL के नॉकआउट चरण के लिए मैचों की तारीख़, समय व स्थान (टाइम-टेबल) फिलहाल घोषित नहीं किया गया है।

IPL 2026 फाइनल और सेमीफाइनल (क्वालीफ़ायर और एलिमिनेटर) मैच की तारीखें

आईपीएल 2026 के आधिकारिक Fixture के अनुसार 24 मई को लीग स्टेज के मैच खत्म होंगे जिसके बाद प्लेऑफ के मैच शुरू होंगे। नॉकआउट स्टेज में पहला क्वालीफायर अंक तालिका की टॉप 2 टीमों के बीच 26 मई 2026 को होना निर्धारित किया जा सकता है। इसके बाद एलिमिनेटर मुकाबला तीसरे और चौथे नंबर की टीमों के बीच 27 मई को खेला जा सकता है।

इस टूर्नामेंट का दूसरा क्वालीफायर 29 जून को और फाइनल मुकाबला सीजन की 2 सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच 31 मई को खेला जाना निर्धारित किया जा सकता है। नॉकआउट स्टेज के सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होते है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, इसके मई के पहले हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है।

यहाँ देखें: IPL 2026 नया शेड्यूल और मैच कहां होंगे?


आईपीएल 2026 का प्लेऑफ और फाइनल कहाँ होगा? (संभावित वेन्यू)

आईपीएल 2026 का फाइनल बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना निर्धारित किया जा सकता है, यह वही स्थान है जहाँ इस सीजन का शुभारंभ हुआ था। हालांकि बीसीसीआई ने प्लेऑफ के वेन्यू अभी घोषित नहीं किए हैं।

लेकिन अनऑफिशियल जानकारी के अनुसार 26 मई को खेला जाने वाला पहला क्वालीफायर और 27 मई को खेला जाने वाला एलिमिनेटर मैच पंजाब के मुल्लांपुर में खेला जा सकता है। तो वहीं दूसरा क्वालीफायर और फाइनल बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना निर्धारित किया जा सकता है।

दरअसल सभी बड़े स्टेडियम पहले ही अपने 7 होम लीग मैच होस्ट कर रहा है, इसलिए अब उसे प्लेऑफ वेन्यू की लिस्ट एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम ही बचता है। लेकिन यह जरूरी नहीं है की अगर अन्य स्थानों पर यह मुकाबले नहीं हो सकते।

“फाइनल के आसपास भारत में कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान रहता है, इसलिए प्लेऑफ का वन्यू मौसम का ध्यान रखते हुए निर्धारित किया जाएगा। अहमदाबाद, दिल्ली और मुंबई में यदि मौसम साफ रहता है तो ये मुकाबले यहाँ भी कराए जाने की संभावना है, इसलिए ये शहर भी फाइनल की मेजबानी की दौड़ में हैं।”

यहाँ देखें: TATA IPL Points Table 2026: आईपीएल में कौन सी टीम कितने नंबर पर है?


इंडियन प्रीमियर लीग 2026 प्ले ऑफ मैच लिस्ट (शेड्यूल)

IPL 2025 Playoff: आईपीएल सीजन 19 के प्लेऑफ स्टेज में पहला क्वालीफ़ायर 26 मई को, 27 मई को एलिमिनेटर, 29 मई को दूसरा क्वालीफ़ायर और 31 मई को फाइनल मुकाबला खेले जाने की संभावना है। हालांकि आयोजकों द्वारा ऑफिशियल तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

राउंडतारीख़मैचस्थान
क्वालीफायर-126 मई (7:30 PM)TBD Vs TBD
एलिमिनेटर27 मई (7:30 PM)TBD Vs TBD
क्वालीफायर-229 मई (7:30 PM)TBD Vs TBD
फाइनल31 मई (7:30 PM)TBD Vs TBD

यह भी पढ़े:
● IPL की अपडेटेड पॉइंट्स टेबल
● आईपीएल में ऑरेंज और पर्पल कैप
● IPL के सभी विजेताओं की सूची


क्वालीफ़ायर-1:

पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच पहला क्वालीफ़ायर खेला जाएगा है। इसमें जीतने वाली टीम की एंट्री सीधा फाइनल में होगी और हारने वाली टीम को क्वालीफायर 2 में खेलने का मौका मिलेगा।


एलेमिनेटर:

अंक तालिका में तीसरे और चौथे नंबर की टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा। यहां हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुँच जायेगी।


क्वालीफ़ायर 2:

क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम के बीच दूसरा क्वालीफ़ायर खेला जाना तय किया गया है।


फाइनल मैच:

क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 के विजेताओं के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह इस लीग का निर्णायक मुकाबला है, जिसे जीतने वाली टीम इस सीजन की चैम्पियन कहलाएगी।


आईपीएल का फाइनल मैच कैसे देखें?

आप IPL 2026 के सभी मैचों के साथ ही फाइनल और Playoff मुकाबलों को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियो हॉटस्टार ऐप के जरिए देख सकते हैं। इसके अलावा नॉकआउट मैचों को स्टेडियम में दर्शकों की सौ फ़ीसदी क्षमता के साथ आयोजित किया जाएगा आप चाहे तो स्टेडियम की टिकट भी ले सकते हैं और वहां जाकर मैच का आनंद ले सकते हैं।

यहाँ जानिए: मोबाइल में कैसे और TV पर किस चैनल पर देखें IPL


T20 Adda Team
           
T20 Adda Team            
T20Adda.com पर पाएँ T20, ODI, टेस्ट, वर्ल्ड कप, एशिया कप और IPL, WPL जैसी क्रिकेट लीग्स की खबरें, स्कोर, शेड्यूल, स्क्वॉड और फैंटेसी टिप्स।

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें👇

Leave a Comment