IPL 2026 कब शुरू होगा? देखिए मैच शेड्यूल, वेन्यू, टीम लिस्ट और लाइव देखने का तरीका

BCCI ने IPL 2026 की तारीखों का ऐलान पहले ही कर दिया है। इस बार इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू होगा और इसका फाइनल मुकाबला मई-जून में खेला जाएगा। आइए इसके पूरे टाइम टेबल पर एक नजर डालते है... आइये इसके बारें में विस्तार से जानते है...

IPL 2026 स्टार्ट डेट शेड्यूल/टाइम टेबल: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि भारत सहित दुनियाभर के करोड़ों फैंस के लिए एक जश्न की तरह है। हर साल जब आईपीएल का आगाज होता है तो मैदान पर क्रिकेट का रोमांच चरम पर होता है और मैदान के बाहर फैंस की दीवानगी देखने लायक होती है। IPL 2025 के सफल आयोजन के बाद IPL 2026 को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। अगर आप भी आईपीएल 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है। आइए जानते हैं इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन से जुड़ी हर अहम जानकारी विस्तार से।

IPL 2026 कब शुरू होगा? कुल मैच, वेन्यू, शेड्यूल, टीम लिस्ट और लाइव देखने का तरीका
IPL 2026 कब शुरू होगा? कुल मैच, वेन्यू, शेड्यूल, टीम लिस्ट और लाइव देखने का तरीका

IPL 2026 की शुरुआत कब होगी?

BCCI ने IPL 2026 की तारीखों का ऐलान पहले ही कर दिया है। इस बार इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू होगा और इसका फाइनल मुकाबला मई 2026 के अंत या जून के शुरूआती दिनों के आस-पास खेला जाएगा। करीब ढाई महीने तक चलने वाला यह टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेट कैलेंडर का सबसे बड़ा आयोजन है। IPL की यह विंडो पहले से तय कर दी गई है ताकि विदेशी खिलाड़ियों, टीमों और ब्रॉडकास्टर्स को पहले से योजना बनाने में आसानी हो।


आईपीएल 2026 में कितने मैच खेले जाएंगे?

IPL 2026 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जो IPL के पिछले तीन सीजन (2023, 2024 और 2025) के बराबर हैं। BCCI ने 2022 में जब IPL के मीडिया राइट्स बेचे थे तब घोषणा की थी कि 2025 और 2026 में 84 मैच और 2027 में 94 मैच होंगे। हालांकि, अब तक बोर्ड इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है और 74 मैचों के प्रारूप को ही बरकरार रखा गया है।

इसके पीछे लॉजिस्टिक और व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है। हालांकि, 10 टीमों के बीच यह 74 मैच भी काफी रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक होते हैं।


IPL 2026 शेड्यूल और पहला मुकाबला (टाइम टेबल)

IPL 2026 का विस्तृत टाइम टेबल (Schedule) BCCI द्वारा जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार 19वें सीजन का पहला मुकाबला शनिवार, 28 मार्च 2026 को खेला जाएगा। यह ओपनिंग मैच पिछली बार की विजेता रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा, जिसे डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।

  • 28 मार्च (शनिवार): बेंगलुरु Vs हैदराबाद – शाम 7:30 बजे
  • 29 मार्च (रविवार): मुंबई Vs कोलकाता – शाम 7:30 बजे
  • 30 मार्च (सोमवार): राजस्थान Vs चेन्नई – शाम 7:30 बजे
  • 31 मार्च (मंगलवार): पंजाब Vs गुजरात – शाम 7:30 बजे
  • 1 अप्रैल (बुधवार): लखनऊ Vs दिल्ली – शाम 7:30 बजे
  • 2 अप्रैल (गुरुवार): कोलकाता Vs हैदराबाद – शाम 7:30 बजे
  • 3 अप्रैल (शुक्रवार): चेन्नई Vs पंजाब – शाम 7:30 बजे
  • 4 अप्रैल (शनिवार): दिल्ली Vs मुंबई – दोपहर 3:30 बजे
  • 4 अप्रैल (शनिवार): गुजरात Vs राजस्थान – शाम 7:30 बजे
  • 5 अप्रैल (रविवार): हैदराबाद Vs लखनऊ – दोपहर 3:30 बजे
  • 5 अप्रैल (रविवार): बेंगलुरु Vs चेन्नई – शाम 7:30 बजे
  • 6 अप्रैल (सोमवार): कोलकाता Vs पंजाब – शाम 7:30 बजे
  • 7 अप्रैल (मंगलवार): राजस्थान Vs मुंबई – शाम 7:30 बजे
  • 8 अप्रैल (बुधवार): दिल्ली Vs गुजरात – शाम 7:30 बजे
  • 9 अप्रैल (गुरुवार): कोलकाता Vs लखनऊ – शाम 7:30 बजे
  • 10 अप्रैल (शुक्रवार): राजस्थान Vs बेंगलुरु – शाम 7:30 बजे
  • 11 अप्रैल (शनिवार): पंजाब Vs हैदराबाद – दोपहर 3:30 बजे
  • 11 अप्रैल (शनिवार): चेन्नई Vs दिल्ली – शाम 7:30 बजे
  • 12 अप्रैल (रविवार): लखनऊ Vs गुजरात – दोपहर 3:30 बजे
  • 12 अप्रैल (रविवार): मुंबई Vs बेंगलुरु – शाम 7:30 बजे
  • 13 अप्रैल (सोमवार): हैदराबाद Vs राजस्थान – शाम 7:30 बजे
  • 14 अप्रैल (मंगलवार): चेन्नई Vs कोलकाता – शाम 7:30 बजे
  • 15 अप्रैल (बुधवार): बेंगलुरु Vs लखनऊ – शाम 7:30 बजे
  • 16 अप्रैल (गुरुवार): मुंबई Vs पंजाब – शाम 7:30 बजे
  • 17 अप्रैल (शुक्रवार): गुजरात Vs कोलकाता – शाम 7:30 बजे
  • 18 अप्रैल (शनिवार): बेंगलुरु Vs दिल्ली – शाम 7:30 बजे
  • 18 अप्रैल (शनिवार): हैदराबाद Vs चेन्नई – शाम 7:30 बजे
  • 19 अप्रैल (रविवार): कोलकाता Vs राजस्थान – दोपहर 3:30 बजे
  • 19 अप्रैल (रविवार): पंजाब Vs लखनऊ – शाम 7:30 बजे
  • 20 अप्रैल (सोमवार): गुजरात Vs मुंबई – शाम 7:30 बजे
  • 21 अप्रैल (मंगलवार): हैदराबाद Vs दिल्ली – शाम 7:30 बजे
  • 22 अप्रैल (बुधवार): लखनऊ Vs राजस्थान – शाम 7:30 बजे
  • 23 अप्रैल (गुरुवार): मुंबई Vs चेन्नई – शाम 7:30 बजे
  • 24 अप्रैल (शुक्रवार): बेंगलुरु Vs गुजरात – शाम 7:30 बजे
  • 25 अप्रैल (शनिवार): दिल्ली Vs पंजाब – दोपहर 3:30 बजे
  • 25 अप्रैल (शनिवार): राजस्थान Vs हैदराबाद – शाम 7:30 बजे
  • 26 अप्रैल (रविवार): गुजरात Vs चेन्नई – दोपहर 3:30 बजे
  • 26 अप्रैल (रविवार): लखनऊ Vs कोलकाता – शाम 7:30 बजे
  • 27 अप्रैल (सोमवार): दिल्ली Vs बेंगलुरु – शाम 7:30 बजे
  • 28 अप्रैल (मंगलवार): पंजाब Vs राजस्थान – शाम 7:30 बजे
  • 29 अप्रैल (बुधवार): मुंबई Vs हैदराबाद – शाम 7:30 बजे
  • 30 अप्रैल (गुरुवार): गुजरात Vs बेंगलुरु – शाम 7:30 बजे
  • 1 मई (शुक्रवार): राजस्थान Vs दिल्ली – शाम 7:30 बजे
  • 2 मई (शनिवार): चेन्नई Vs मुंबई – शाम 7:30 बजे
  • 3 मई (रविवार): हैदराबाद Vs कोलकाता – दोपहर 3:30 बजे
  • 3 मई (रविवार): गुजरात Vs पंजाब – शाम 7:30 बजे
  • 4 मई (सोमवार): मुंबई Vs लखनऊ – शाम 7:30 बजे
  • 5 मई (मंगलवार): दिल्ली Vs चेन्नई – शाम 7:30 बजे
  • 6 मई (बुधवार): हैदराबाद Vs पंजाब – शाम 7:30 बजे
  • 7 मई (गुरुवार): लखनऊ Vs बेंगलुरु – शाम 7:30 बजे
  • 8 मई (शुक्रवार): दिल्ली Vs कोलकाता – शाम 7:30 बजे
  • 9 मई (शनिवार): राजस्थान Vs गुजरात – शाम 7:30 बजे
  • 10 मई (रविवार): चेन्नई Vs लखनऊ – दोपहर 3:30 बजे
  • 10 मई (रविवार): बेंगलुरु Vs मुंबई – शाम 7:30 बजे
  • 11 मई (सोमवार): पंजाब Vs दिल्ली – शाम 7:30 बजे
  • 12 मई (मंगलवार): गुजरात Vs हैदराबाद – शाम 7:30 बजे
  • 13 मई (बुधवार): बेंगलुरु Vs कोलकाता – शाम 7:30 बजे
  • 14 मई (गुरुवार): पंजाब Vs मुंबई – शाम 7:30 बजे
  • 15 मई (शुक्रवार): लखनऊ Vs चेन्नई – शाम 7:30 बजे
  • 16 मई (शनिवार): कोलकाता Vs गुजरात – शाम 7:30 बजे
  • 17 मई (रविवार): पंजाब Vs बेंगलुरु – दोपहर 3:30 बजे
  • 17 मई (रविवार): दिल्ली Vs राजस्थान – शाम 7:30 बजे
  • 18 मई (सोमवार): चेन्नई Vs हैदराबाद – शाम 7:30 बजे
  • 19 मई (मंगलवार): राजस्थान Vs लखनऊ – शाम 7:30 बजे
  • 20 मई (बुधवार): कोलकाता Vs मुंबई – शाम 7:30 बजे
  • 21 मई (गुरुवार): चेन्नई Vs गुजरात – शाम 7:30 बजे
  • 22 मई (शुक्रवार): हैदराबाद Vs बेंगलुरु – शाम 7:30 बजे
  • 23 मई (शनिवार): लखनऊ Vs पंजाब – शाम 7:30 बजे
  • 24 मई (रविवार): मुंबई Vs राजस्थान – दोपहर 3:30 बजे
  • 24 मई (रविवार): कोलकाता Vs दिल्ली – शाम 7:30 बजे

टूर्नामेंट के बाकी मैचों की तारीखों और समय की जानकारी जल्द ही आधिकारिक तौर पर BCCI की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर अपडेट की जाएगी।


IPL 2026 कहाँ खेले जाएंगे मैच? (वेन्यू की जानकारी)

IPL 2026 के सभी मैच भारत के 13 अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जा रहे है। हर टीम का अपना एक घरेलू मैदान होता है जहां वह अपने होम मैच खेलती है। कुछ टीमों के पास सेकेंडरी वेन्यू भी होते हैं:

शहरटीमस्टेडियम का नाम
अहमदाबादगुजरात टाइटंसनरेंद्र मोदी स्टेडियम
बेंगलुरुरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरएम. चिन्नास्वामी स्टेडियम
चेन्नईचेन्नई सुपर किंग्सएम. ए. चिदंबरम स्टेडियम
दिल्लीदिल्ली कैपिटल्सअरुण जेटली स्टेडियम
धर्मशालापंजाब किंग्सएचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम
गुवाहाटीराजस्थान रॉयल्सएसीए क्रिकेट स्टेडियम
हैदराबादसनराइजर्स हैदराबादराजीव गांधी स्टेडियम
जयपुरराजस्थान रॉयल्ससवाई मानसिंह स्टेडियम
कोलकाताकोलकाता नाइट राइडर्सईडन गार्डन
लखनऊलखनऊ सुपर जायंट्सइकाना क्रिकेट स्टेडियम
मुल्लनपुरपंजाब किंग्स (सेकंड होम)महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम
मुंबईमुंबई इंडियंसवानखेड़े स्टेडियम
छत्तीसगढ़दिल्ली कैपिटल्स (सेकंड होम)शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

इन सभी वेन्यूज पर शानदार सुविधाएं और दर्शकों के लिए आधुनिक इंतजाम हैं, जिससे मैच का आनंद दोगुना हो जाता है।


IPL 2026 में कौन-कौन सी टीमें हिस्सा लेंगी?

IPL 2026 में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। ये वही टीमें हैं जो पिछले सीजन्स से IPL का हिस्सा रही हैं और इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है:

  1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
  2. मुंबई इंडियंस (MI)
  3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
  4. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
  5. राजस्थान रॉयल्स (RR)
  6. गुजरात टाइटंस (GT)
  7. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
  8. दिल्ली कैपिटल्स (DC)
  9. पंजाब किंग्स (PBKS)
  10. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

हर टीम अपने होम ग्राउंड पर न्यूनतम 7 मैच खेलती है और प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए उन्हें लीग स्टेज में बेहतर प्रदर्शन करना होता है।


यहाँ देखें: IPL 2026 में शामिल टीमें, उनके कप्तान और खिलाड़ियों की कीमत

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 लाइव कहाँ और कैसे देखें?

IPL 2026 को आप टीवी, मोबाइल और इंटरनेट पर आसानी से देख सकते हैं:

  • टीवी पर लाइव टेलीकास्ट: भारत में IPL 2026 का सीधा प्रसारण Star Sports Network के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। इनमें हिंदी, इंग्लिश और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री उपलब्ध होगी।
  • मोबाइल और वेब पर लाइव स्ट्रीमिंग: आप IPL 2026 के सभी मैच JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। यहाँ पर फ्री स्ट्रीमिंग के साथ-साथ प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का विकल्प भी उपलब्ध होगा।

2024 में Disney Star और Viacom18 के मर्जर से JioStar बना और 2025 में JioCinema व Disney+ Hotstar के विलय के बाद JioHotstar अस्तित्व में आया, जो अब IPL के डिजिटल राइट्स का मालिक है।


विदेशी खिलाड़ी और उनकी उपलब्धता

IPL की सफलता में विदेशी खिलाड़ियों की भूमिका बेहद अहम रही है। IPL 2026 के लिए विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर अच्छी खबर यह है कि ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड्स ने अपने खिलाड़ियों को IPL में भाग लेने की अनुमति दे दी है:

  • ऑस्ट्रेलिया: 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ एक 3 मैचों की ODI सीरीज खेलने के बाद (जो 18 मार्च तक खत्म होगी), ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी IPL से जुड़ सकेंगे।
  • इंग्लैंड: ECB ने 18 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों की लिस्ट भेजी है जो IPL 2026 सहित अगले दो सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
  • दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, वेस्ट इंडीज, अफगानिस्तान और ज़िम्बाब्वे के खिलाड़ी भी इस सीजन में पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी IPL में 2008 के बाद से नहीं खेले हैं और यह स्थिति अभी भी बरकरार है। इसकी वजह दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव है।


निष्कर्ष (Conclusion)

बहुप्रतीक्षित IPL 2026 का इंतजार अब समाप्त हो गया है 28 मार्च से मई (अंत) या जून (शुरुआत) तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमें, 74 मुकाबले, 13 शहरों के शानदार स्टेडियम और दुनियाभर के टॉप खिलाड़ी भाग लेंगे। विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता और नए ब्रॉडकास्ट प्लेटफॉर्म के साथ IPL 2026 हर मायने में खास होने वाला है।

अगर आप क्रिकेट के दीवाने हैं तो यह टूर्नामेंट आपकी गर्मियों को रोमांच से भर देगा।

आप IPL 2026 को लेकर कितने उत्साहित हैं? हमें कमेंट करके बताएं और अपने दोस्तों के साथ यह जानकारी जरूर शेयर करें!

T20 Adda Team
           
T20 Adda Team            
T20Adda.com पर पाएँ T20, ODI, टेस्ट, वर्ल्ड कप, एशिया कप और IPL, WPL जैसी क्रिकेट लीग्स की खबरें, स्कोर, शेड्यूल, स्क्वॉड और फैंटेसी टिप्स।

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें👇

Leave a Comment