Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru
240/4 (20 ov) | 222/5 (20 ov)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम 2026: स्क्वाड, कप्तान, शेड्यूल, आंकड़े और मालिक

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) टीम आईपीएल 2024 सीजन की चैम्पियन है, और IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में अपनी चौथी ट्राफी की तलाश में उतरी है। आइये इसके बारें में विस्तार से जानते है...

केकेआर आईपीएल टीम 2026: शाहरुख खान, जूही चावला और जय मेहता के स्वामित्व वाली कोलकाता, पश्चिम बंगाल आधारित क्रिकेट की फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वर्ष 2008 से ही खेलती आ रही है। टीम की ओनरशिप रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मेहता ग्रुप के पास है। फ्रेंचाइजी अपने सभी घरेलू मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेलती है,

2026 में खेले जा रहे आईपीएल के 19वें सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुख्य कोच अभिषेक नायर है। केकेआर ने IPL 2026 की नीलामी से पहले 12 प्लेयर्स को रिटेन किया था, और नीलामी से कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रूपये में सीजन की सबसे महंगी बोली लगाकर ख़रीदा है। आइए कोलकत्ता टीम के प्लेयर्स की लिस्ट पर एक नजर डालते है।

Kolkata Knight Riders IPL Team 2026
Kolkata Knight Riders IPL Team 2026
कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) टीम डिटेल्स
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
स्थापितवर्ष 2008
स्थानकोलकत्ता, पश्चिम बंगाल
मालिकशाहरुख खान, जूही चावला और जय मेहता
कप्तानश्रेयस अय्यर
हेड कोचअभिषेक नायर
मेंटरड्वेन ब्रावो
घरेलू मैदानईडन गार्डन
खिताब3 बार (2012, 2014, 2024)
वेबसाइटkkr.in/

कोलकाता नाइट राइडर्स खिलाड़ी 2026 (KKR Players List)

आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स ने अजिंक्य राहणे को टीम का कप्तान बनाया है, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 2025 की मेगा-नीलामी से मात्र 1.5 करोड़ रूपए में बोली लगाकर खरीदा था, और इस साल इसी कीमत में रिटेन किया है।

KKR द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी 2026: टीम ने अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रामंदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती को रिटेन किया है।

कोलकाता नाईट राइडर्स टीम स्क्वाड
क्र.संखिलाड़ीमूल्य (₹)
1.कैमरून ग्रीन25.2 करोड़
2.मथीशा पथिराना18 करोड़
3.रिंकू सिंह13 करोड़
4.सुनील नरेन12 करोड़
5.वरुण चक्रवर्ती12 करोड़
6.मुस्तफिजुर रहमान9.2 करोड़
7.हर्षित राणा4 करोड़
8.रामंदीप सिंह4 करोड़
9.तेजस्वी सिंह3 करोड़
10.अंगकृष रघुवंशी3 करोड़
11.फिन एलन2 करोड़
12.रचिन रवींद्र2 करोड़
13.टिम सिफर्ट1.5 करोड़
14.अजिंक्य रहाणे1.5 करोड़
15.रोवमैन पॉवेल1.5 करोड़
16.वैभव अरोड़ा1.8 करोड़
17.आकाश दीप1 करोड़
18.राहुल त्रिपाठी75 लाख
19.मनीष पांडे75 लाख
20.उमरान मलिक75 लाख
21.अनुकूल रॉय40 लाख
22.कार्तिक त्यागी30 लाख
23.प्रशांत सोलंकी30 लाख
24.सार्थक रंजन30 लाख
25.दक्ष कामरा30 लाख
यहाँ देखें: IPL 2026 की सभी टीमों का स्क्वाड और सेलरी

केकेआर द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी: आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, एनरिच नॉर्टजे, मोईन अली, रहमानुल्लाह गुरबाज, स्पेंसर जॉनसन, चेतन सकारिया, लुवनीत सिसोडिया, मयंक मारकंडे (एमआई से जुड़े)


कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान और कोच:

2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं। कोलकाता की IPL फ्रेंचाइजी ने 18 वर्षों में कई कप्तान बदले हैं। सौरव गांगुली (2008, 2010), ब्रेंडन मैकुलम (2009), गौतम गंभीर (2011-2017), दिनेश कार्तिक (2018-2020), ईयोन मोर्गन (2021), श्रेयस अय्यर (2022, 2024) और नितीश राणा (2023, चोट के चलते) इस टीम के कप्तान रहे हैं। 2024 में श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम ने तीसरा आईपीएल खिताब जीता था।

कोलकाता आईपीएल टीम के मुख्य कोच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अभिषेक नायर हैं, जिन्हें सहायक प्रशिक्षक के पद से प्रमोट किया गया है। तथा टिम शाउदी को टीम की गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया गया हैं, इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन टीम के सहायक कोच हैं।


केकेआर टीम न्यू जर्सी (KKR New Jersey 2026)

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीज़न की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी नई जर्सी से परदा हटा दिया है यह पर्पल और गोल्डन कलर की है। टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस जर्सी का अनावरण करते हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे की फोटो साझा की है।

kkr jersey
Photo Credit: kkriders Instagram


आईपीएल 2026 में कोलकाता (KKR) का मैच कब-कब है?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कलकत्ता की आईपीएल टीम अपना पहला मैच मुंबई के खिलाफ़ 28 मार्च शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। तो वहीं इसका आखिरी लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ ईडन गार्डन्स, कोलकात में 24 मई को सायं 7:30 बजे से होना तय हुआ है।

Kolkata Knight Riders Match Time Table
मैच न.तारीख़टीमेंसमयस्थान
मैच 229 मार्चमुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्सशाम 07:30 बजेवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
मैच 62 अप्रैलकोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबादशाम 07:30 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
मैच 126 अप्रैलकोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्सशाम 07:30 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
मैच 159 अप्रैलकोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्सशाम 07:30 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
मैच 2214 अप्रैलचेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्सशाम 07:30 बजेएम ए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
मैच 2517 अप्रैलगुजरात टाइटन्स vs कोलकाता नाइट राइडर्सशाम 07:30 बजेनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
मैच 2819 अप्रैलकोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्सदोपहर 03:30 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
मैच 3826 अप्रैललखनऊ सुपर जायंट्स vs कोलकाता नाइट राइडर्सशाम 07:30 बजेएकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
मैच 453 मईसनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्सदोपहर 03:30 बजेराजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
मैच 518 मईदिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्सशाम 07:30 बजेअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
मैच 5713 मईरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs कोलकाता नाइट राइडर्सशाम 07:30 बजेशहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर
मैच 6016 मईकोलकाता नाइट राइडर्स vs गुजरात टाइटन्सशाम 07:30 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
मैच 6520 मईकोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंसशाम 07:30 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
मैच 7024 मईकोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्सशाम 07:30 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
यहाँ देखें: IPL 2026 के सभी मैचों का शेड्यूल

 

KKR IPL Team Performance and Statistics

कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन शुरुआती 4 सीजन में खासा अच्छा नहीं रहा 2008 में टीम छठे नंबर पर थी, 2009 में आठवीं नंबर पर तो वहीं 2010 में छठे नंबर और 2011 में चौथे नंबर पर थी।

इसके बाद 2012 में गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी हालांकि अगले सीजन में इसे छठा स्थान प्राप्त हुआ, लेकिन 2014 में एक बार फिर वापसी करते हुए टीम दूसरी बार विजेता बनी।

इसके बाद 2015 में पांचवा स्थान, 2016 में चौथा और 2017 में तीसरा स्थान हासिल किया। 2018 में दिनेश कार्तिक को टीम का कप्तान चुना गया और इस बार टीम प्लेऑफ में पहुंची तरह 2019 और 2020 में दिनेश कार्तिक की कप्तानी में टीम पांचवें नंबर पर रही।

जिसके बाद पिछले सीजन (2021) में दिनेश कार्तिक को हटाकर ईयोन मोर्गन को कप्तान बनाया गया और टीम ने चौथा स्थान हासिल किया और फाइनल में चेन्नई से हारकर उपविजेता बनी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 और 2023 में कोलकाता टीम का प्रदर्शन खासा अच्छा नहीं रहा टीम अपने 14 मैचों में से केवल छह मैच ही जीत सकी और अंक तालिका में सातवें नंबर पर रही। 2024 में यह सनराइज़र्स हैदराबाद को फाइनल में हराकर तीसरी बार आईपीएल विजेता बनी।

कोलकत्ता टीम की पिछली परफॉरमेंस (KKR Points Table)
वर्षमैच खेलेंजीतेहारेरैंक
200814676
2009143108
201014776
201115874
201218125विजेता
2013166107
201416115विजेता
201514765
201615874
201716973
201816973
201914685
202014682
20211798उपविजेता
202214687
202314687
202416113विजेता
202514578
कुल2571301193 खिताब
यहाँ देखें: इंडियन प्रीमियर लीग पॉइंट्स टेबल


KKR ने कितनी बार आईपीएल जीता है?

टीम ने दो बार 2012 और 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता है, तो वहीं साल 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में तीसरी बार चैम्पियन बनी थी। हालांकि 2021 में यह टीम उपविजेता रही थी। टीम की कप्तानी सौरव गांगुली, गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, श्रेयस अय्यर और ब्रैंडन मैकुलम जैसे खिलाड़ी कर चुके हैं।

 

कोलकाता की टीम में कौन-कौन खिलाड़ी है?

कोलकत्ता आईपीएल टीम स्क्वाड 2026: कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सिफर्ट (विकेट कीपर), मुस्तफिजुर रहमान, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रामंदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

 

केकेआर प्लेइंग 11 प्लेयर्स कौन से है?

केकेआर प्लेयिंग 11: अंकुल रॉय, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, रिंकू सिंह, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और उमरान मलिक.
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अंगकृष रघुवंशी, कार्तिक त्यागी

 

कोलकाता नाईट राइडर टीम के मालिक कौन है?

कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी को शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कंपनी ने अभिनेत्री जूही चावला और उनके पति जय मेहता के साथ मिलकर 75.09 मिलियन डॉलर में खरीदा था।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के वर्तमान अध्यक्ष सौरभ गांगुली को केकेआर का आइकन खिलाड़ी नामित किया गया है।


 

T20 Adda Team
           
T20 Adda Team            
T20Adda.com पर पाएँ T20, ODI, टेस्ट, वर्ल्ड कप, एशिया कप और IPL, WPL जैसी क्रिकेट लीग्स की खबरें, स्कोर, शेड्यूल, स्क्वॉड और फैंटेसी टिप्स।

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें👇

Leave a Comment