रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम डिटेल्स 2026: विराट कोहली, ब्रायन लारा और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हिस्सा होने के कारण ही आज इसे लाखों-करोड़ों लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। टीम का अच्छा खासा फैनबेस है जो इसे आईपीएल की ट्रॉफी उठाते देखना चाहता है लेकिन अब तक इसे निराशा ही हाथ लगी है।
2026 में फ्रेंचाइजी ने काफी संतुलित टीम बनाई है, जो इस बार इंडियन प्रीमियर लीग का टाइटल खिताब जीतने की दावेदार नजर आ रही है। टीम के मुख्य कोच एंडी फ्लावर है और 18वें सीजन के लिए रजत पाटीदार को टीम का कप्तान बनाया गया है। बेंगलुरू की आईपीएल टीम अपने सभी घरेलू मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलती हैं।

![]() | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) |
| स्थापित | वर्ष 2008 |
| स्थान | बैंगलोर, कर्नाटक |
| मालिक | यूनाइटेड स्पिरिट्स ग्रुप |
| कप्तान | रजत पाटीदार |
| हेड कोच | एंडी फ्लावर |
| घरेलू मैदान | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम |
| वेबसाइट | royalchallengers.com |
आइए आरसीबी टीम के खिलाड़ियों की सूची, कप्तान (Captain) तथा इसका अगला मैच कब है? मालिक (Owner) और इसके पुराने आंकड़ो (Previous Stats/History) पर एक नजर डालते है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में कौन कौन से खिलाड़ी खेलेंगे?
आईपीएल 2026 में आरसीबी ने 6 खिलाडियों को रिलीज किया था और मेगा ऑक्शन से कुल 8 खिलाडियों को ख़रीदा है। जिसमें भारतीय ऑल-राउंडर वेंकटेश अय्यर को सबसे अधिक 7 करोड़ रूपये में ख़रीदा गया है।
इसके आलावा फ्रेंचाइजी ने इस बार कुल 17 क्रिकेटर्स को रिटेन किया था जिसमें कप्तान रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपए में, जोश हेज़लवुड को 12.5 करोड़ रुपए में तो वहीं टीम के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली को 21 करोड़ में रिटेन किया गया है, जो टीम के सबसे महंगे और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।
| क्र.सं. | खिलाड़ी | सैलरी (रुपये में) |
| 1. | विराट कोहली | 21 करोड़ |
| 2. | जॉश हेज़लवुड | 12.50 करोड़ |
| 3. | फ़िल सॉल्ट | 11.50 करोड़ |
| 4. | रजत पाटीदार | 11.00 करोड़ |
| 5. | जितेश शर्मा | 11.00 करोड़ |
| 6. | भुवनेश्वर कुमार | 10.75 करोड़ |
| 7. | वेंकटेश अय्यर | 7.00 करोड़ |
| 8. | रसिख सलाम | 6.00 करोड़ |
| 9. | क्रुणाल पंड्या | 5.75 करोड़ |
| 10. | मंगेश यादव | 5.20 करोड़ |
| 11. | यश दयाल | 5.00 करोड़ |
| 12. | टिम डेविड | 3.00 करोड़ |
| 13. | सुयश शर्मा | 2.60 करोड़ |
| 14. | जेकब बेथेल | 2.60 करोड़ |
| 15. | जेकब डफ़ी | 2.00 करोड़ |
| 16. | देवदत्त पड़िक्कल | 2.00 करोड़ |
| 17. | नुवान तुषारा | 1.60 करोड़ |
| 18. | रोमारियो शेफ़र्ड | 1.50 करोड़ |
| 19. | जॉर्डन कॉक्स | 0.75 करोड़ |
| 20. | स्वप्निल सिंह | 0.50 करोड़ |
| 21. | सात्विक देसवाल | 0.30 करोड़ |
| 22. | कनिष्क चौहान | 0.30 करोड़ |
| 23. | अभिनंदन सिंह | 0.30 करोड़ |
| 24. | विहान मल्होत्रा | 0.30 करोड़ |
| 25. | विक्की ओत्सवाल | 0.30 करोड़ |
| यहाँ देखें: IPL 2026 की सभी टीमों का स्क्वाड और सेलरी | ||
आरसीबी द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी: वेंकटेश अय्यर (₹7 करोड़), जेकब डफ़ी (₹2 करोड़), सात्विक देसवाल (₹0.30 करोड़), मंगेश यादव (₹5.20 करोड़), जॉर्डन कॉक्स (₹75 लाख़), विक्की ओत्सवाल (₹30 लाख़), विहान मल्होत्रा (₹30 लाख़), कनिष्क चौहान (₹30 लाख़),
रिलीज किए गए खिलाड़ी: लियाम लिविंगस्टोन, मयंक अग्रवाल, लुंगी एनगिडी, स्वास्तिक छिकारा, मनोज भंडागे और मोहित राठी
2026 में आरसीबी का कप्तान कौन है?
आईपीएल सीजन 18 की नीलामी से पहले फाफ डु प्लेसिस को रिलीज किए जाने के बाद 2026 सीजन के लिए रजत पाटीदार को RCB की कप्तानी सौंपी गयी है। वे एक बेहतरीन बल्लेबाज है, उनकी कप्तानी में टीम ने अपना पहला खिताब जीता है और हाल ही में उन्होंने केवल 30 पारियों में अपने 1000 आईपीएल रन पूरे किए, जो किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे कम पारियों में बनाए गए रन का रिकॉर्ड है।
अब तक 5 खिलाड़ी आरसीबी के कप्तान रह चुके है, 2008 में राहुल द्रविड़, 2009 से 2010 तक अनिल कुंबले, 2011 और 2012 में डेनियल विटोरी, 2013 से 2021 विराट कोहली और IPL 2022 में विराट कोहली द्वारा कप्तानी से अपना नाम वापस लेने के बाद आईपीएल 2022-24 तक टीम के कप्तानी फाफ डु प्लेसिस ने की थी।
● आईपीएल 2026 फ्री में देखें?
● IPL में ऑरेंज और पर्पल कैप?
● IPL प्लेऑफ़ और क्वालीफ़ायर शेड्यूल
आरसीबी के प्लेइंग 11 खिलाड़ी कौन है?
RCB प्लेइंग इलेवन (सम्भावित): विराट कोहली, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा।
सब्स्टीट्यूट / इम्पैक्ट प्लेयर्स: वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड
आईपीएल 2026 में आरसीबी के मैच
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का पहला लीग मुकाबला 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ शाम 07:30 बजे, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में होना है।
| तारीख़ | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बनाम | समय | स्थान |
|---|---|---|---|
| 28 मार्च | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | शाम 07:30 बजे | बेंगलूरू |
| 05 अप्रैल | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | शाम 07:30 बजे | बेंगलूरू |
| 10 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स (RR) | शाम 07:30 बजे | गुवाहाटी |
| 12 अप्रैल | मुंबई इंडियन्स (MI) | शाम 07:30 बजे | मुंबई |
| 15 अप्रैल | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | शाम 07:30 बजे | बेंगलूरू |
| 18 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | दोपहर 03:30 बजे | बेंगलूरू |
| 24 अप्रैल | गुजरात टाइटन्स (GT) | शाम 07:30 बजे | बेंगलूरू |
| 27 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | शाम 07:30 बजे | दिल्ली |
| 30 अप्रैल | गुजरात टाइटन्स (GT) | शाम 07:30 बजे | अहमदाबाद |
| 07 मई | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | शाम 07:30 बजे | लखनऊ |
| 10 मई | मुंबई इंडियन्स (MI) | शाम 07:30 बजे | रायपुर |
| 13 मई | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | शाम 07:30 बजे | रायपुर |
| 17 मई | पंजाब किंग्स (PBKS) | दोपहर 03:30 बजे | धर्मशाला |
| 22 मई | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | शाम 07:30 बजे | हैदराबाद |
यहाँ देखें: IPL 2026 के सभी मैचों का शेड्यूल | |||
RCB IPL Team Performance and Statistics
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु आईपीएल ट्रॉफी की प्रबल दावेदार मानी जाती है, लेकिन टीम में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, ब्रेन लारा जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स होने के बावजूद भी इस टीम को अपनी पहली ट्रॉफी के लिए 18 सालों का इंतजार करना पड़ा। RCB ने 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता है। हालांकि टीम 3 बार (2009, 2011 और 2016 में) उपविजेता थी।
| वर्ष | मैच खेलें | जीते | हारे | रैंक |
|---|---|---|---|---|
| 2008 | 14 | 4 | 10 | 7 |
| 2009 | 14 | 8 | 6 | 2 |
| 2010 | 14 | 7 | 7 | 3 |
| 2011 | 14 | 9 | 4 | 2 |
| 2012 | 16 | 8 | 7 | 5 |
| 2013 | 16 | 9 | 7 | 8 |
| 2014 | 14 | 5 | 9 | 7 |
| 2015 | 14 | 7 | 5 | 3 |
| 2016 | 14 | 8 | 6 | 2 |
| 2017 | 14 | 3 | 10 | 8 |
| 2018 | 14 | 6 | 8 | 6 |
| 2019 | 14 | 5 | 8 | 8 |
| 2020 | 14 | 7 | 7 | 4 |
| 2021 | 14 | 9 | 5 | 3 |
| 2022 | 14 | 8 | 6 | 4 |
| 2023 | 14 | 7 | 7 | 6 |
| 2024 | 14 | 7 | 7 | 4 |
| 2025 | 14 | 9 | 4 | विजेता |
| यहाँ देखें: इंडियन प्रीमियर लीग पॉइंट्स टेबल | ||||
● IPL के विजेताओं की लिस्ट
● IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी?
● IPL में सबसे ज्यादा छक्के किसके है?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टीम का मालिक कौन है?
IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का स्वामित्व आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप और ब्लैकस्टोन के पास है, जिन्होंने इसे ₹16,706 करोड़ में खरीदा है। आर्यमान बिड़ला नए अध्यक्ष है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की बेंगलुरु (कर्नाटक) स्थित क्रिकेट फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की स्थापना वर्ष 2008 में ‘यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड‘ द्वारा की गई थी। फ्रेंचाइजी ने टीम का नाम कंपनी की सर्वाधिक बिकने वाली शराब ब्रांड ‘रॉयल चैलेंज’ के नाम पर रखा गया था।
2008 में आईपीएल की बेंगलुरु फ्रैंचाइज़ी को विजय माल्या ने 111.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बोली लगाकर खरीदा था, उस समय यह मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी सबसे महंगी टीम थी। विजय माल्या के यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के निदेशक पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड आरसीबी की वर्तमान मालिक है।
2026 में RCB का कोच और मेंटर कौन है?
IPL 2026 के लिए एंडी फ्लावर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक टीम के मेंटर और बल्लेबाजी कोच हैं तो वहीं ‘ओंकार सालवी‘ को बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। RCB ने कई कोचों को आज़माया है, इसमें गैरी कर्स्टन (2019), डैनियल विटोरी (2014-2018), रे जेनिंग्स (2009-2013) और वेंकटेश प्रसाद (2008) प्रशिक्षकों का नाम शामिल है।
















