Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru
240/4 (20 ov) | 222/5 (20 ov)
Royal Challengers Bengaluru won by 18 runs

मुंबई इंडियंस टीम 2026: खिलाड़ी, कप्तान, मैच, आँकड़े और मालिक?

मुंबई (महाराष्ट्र) आधारित आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या है उनके आलावा टीम में बुमराह, सूर्यकुमार और तिलक वर्मा जैसे प्लेयर्स है। आइये इसके बारें में विस्तार से जानते है...

MI Team Players 2026: मुंबई इंडियंस, मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित एक फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट टीम है, जो 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही इसका हिस्सा रही है। यह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीम भी है, जो सबसे ज्यादा 5 बार टीम इस टूर्नामेंट का ख़िताब जीत चुकी है। आईपीएल की मुंबई फ्रेंचाइजी टीम के मालिक ‘मुकेश अंबानी‘ जी हैं, जिन्हें उनकी सहायक कंपनी ‘इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड‘ के तहत इसका मालिकाना हक़ मिला है।

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या है, जिन्होंने पिछली साल ही रोहित शर्मा की जगह ली है, और सचिन तेंदुलकर टीम के आइकॉन हैं। इस साल फिर से महेला जयवर्धने टीम के मुख्य कोच होंगे, तो वहीं किरोन पोलार्ड को बैटिंग कोच तथा लसिथ मलिंगा को बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। टीम अपने सभी घरेलू मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलती है।

Mumbai Indians IPL Team 2026
Mumbai Indians IPL Team 2026

मुंबई इंडियन आईपीएल टीम की डिटेल्स
मुंबई इंडियन्स (MI)
स्थापितवर्ष 2008
स्थानमुंबई, महाराष्ट्र
मालिकइंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (मुकेश और नीता अम्बानी)
कप्तानहार्दिक पंड्या
हेड कोचमहेला जयवर्धने
आइकनसचिन तेंडुलकर
घरेलू मैदानवानखेड़े स्टेडियम
खिताब5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)
वेबसाइटmumbaiindians.com

 

मुंबई इंडियंस 2026 आईपीएल टीम के खिलाडियों की लिस्ट?

MI के पास ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेलटन जैसे प्रमुख रन स्कोरर और टॉप विकेट लेने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट भी है। तो वहीं टीम को पुराने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और विल जैक्स का भी साथ मिल गया है, जो इस बार कप्तानी भी सम्भालेंगे।

मुंबई इंडियंस खिलाड़ी 2026 लिस्ट (न्यू टीम प्लेयर्स)
खिलाड़ीरोलप्राइस (₹)
1.जसप्रीत बुमराह18.00 करोड़
2.हार्दिक पंड्या16.35 करोड़
3.सूर्यकुमार यादव16.35 करोड़
4.रोहित शर्मा16.30 करोड़
5.ट्रेंट बोल्ट12.50 करोड़
6.दीपक चाहर9.25 करोड़
7.तिलक वर्मा8.00 करोड़
8.विल जैक्स5.25 करोड़
9.नमन धीर5.25 करोड़
10.ए एम ग़ज़नफ़र4.80 करोड़
11.शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड2.60 करोड़
12.मिचेल सैंटनर2.00 करोड़
13.शार्दुल ठाकुर2.00 करोड़
14.रायन रिकलटन1.00 करोड़
15.क्विंटन डी कॉक1.00 करोड़
16.कॉर्बिन बॉश0.75 करोड़
17.रॉबिन मिन्ज़0.65 करोड़
18.मोहम्मद इज़हार0.30 करोड़
19.दानिश मालेवर0.30 करोड़
20.राज बावा0.30 करोड़
21.अश्विनी कुमार0.30 करोड़
22.अथर्व अंकोलेकर0.30 करोड़
23.रघु शर्मा0.30 करोड़
24.मयंक मार्कंडेय0.30 करोड़
25.मयंक रावत0.30 करोड़


MI द्वारा ऑक्शन से खरीदे गए खिलाड़ी

IPL 2026 की मिनी नीलामी से इस बार मुंबई आईपीएल टीम ने कुल 5 खिलाडियों को ख़रीदा है। जिसमें से 1 करोड़ रूपये की बोली लगाकर ख़रीदे गए विदेशी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक मुख्य है।

इसके साथ ही ऑक्शन से खरीदे गए प्लेयर्स में शामिल है: मयंक रावत (30 लाख), अथर्व अंकोलेकर (30 लाख), मोहम्मद इज़हार (30 लाख) और दानिश मालेवर (30 लाख)।


मुंबई द्वारा रिलीज़ किए गए प्लेयर्स: अर्जुन तेंदुलकर (एलएसजी को हस्तांतरित), रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, लिज़ाद विलियम्स, बेवन जैकब्स, कर्ण शर्मा, विग्नेश पुथुर, वी सत्यनारायण राजू, केएल श्रीजीत

 

2026 में मुम्बई इंडियन्स का कप्तान कौन है?

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या है, वे पिछली साल से ही टीम में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के स्थान पर कप्तानी कर रहे है। फ्रेंचाइजी ने 2024 में हार्दिक को ट्रेड विंडो का फायदा उठाते हुए अपने साथ शामिल किया था, पिछले 2 सीजन से हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटन्स टीम के कप्तान थे, उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटन्स 1 बार विजेता और 1 बार उपविजेता रही थी।

हालंकि हिटमैन रोहित शर्मा काफी सालों से मुंबई इंडियन के कप्तान थे, जिनकी कप्तानी में टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 को मिलाकर कुल 5 खिताब जीते हैं। रोहित शर्मा से पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर मुंबई टीम के कैप्टन रह चुके हैं जो अब टीम के आइकन का रोल अदा कर रहे हैं।

 

IPL 2026 में मुंबई इंडियन्स टाईम टेबल (शेड्यूल)

इस बार भी 10 टीमें शामिल होने के कारण टूर्नामेंट ग्रुप फॉर्मेट में किया जा रहा है और मुंबई (MI) ग्रुप बी में है। जहाँ इसका पहला मैच रविवार, 29 मार्च 2026 को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ वांखेडे स्टेडियम, मुंबई में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

मुंबई इंडियंस का रोस्टर (मैच 2023)
तारीखमैचसमयवेन्यू
29-मार्च-26मुंबई इंडियन्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्सशाम 7:30 बजेवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
4-अप्रैल-26दिल्ली कैपिटल्स Vs मुंबई इंडियन्सदोपहर 3:30 बजेअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
7-अप्रैल-26राजस्थान रॉयल्स Vs मुंबई इंडियन्सशाम 7:30 बजेACA स्टेडियम, गुवाहाटी
12-अप्रैल-26मुंबई इंडियन्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुशाम 7:30 बजेवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
16-अप्रैल-26मुंबई इंडियन्स Vs पंजाब किंग्सशाम 7:30 बजेवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
20-अप्रैल-26गुजरात टाइटंस Vs मुंबई इंडियन्सशाम 7:30 बजेनरेन्द्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
23-अप्रैल-26मुंबई इंडियन्स Vs चेन्नई सुपर किंग्सशाम 7:30 बजेवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
29-अप्रैल-26मुंबई इंडियन्स Vs सनराइजर्स हैदराबादशाम 7:30 बजेवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
2-मई-26चेन्नई सुपर किंग्स Vs मुंबई इंडियन्सशाम 7:30 बजेMA चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई
4-मई-26मुंबई इंडियन्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्सशाम 7:30 बजेवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
10-मई-26रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs मुंबई इंडियन्सशाम 7:30 बजेशहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर
14-मई-26पंजाब किंग्स Vs मुंबई इंडियन्सशाम 7:30 बजेहिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
20-मई-26कोलकाता नाइट राइडर्स Vs मुंबई इंडियन्सशाम 7:30 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
24-मई-26मुंबई इंडियन्स Vs राजस्थान रॉयल्सदोपहर 3:30 बजेवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
यहाँ देखें: IPL 2026 का पूरा शेड्यूल

 

मुंबई आईपीएल टीम में कौन-कौन खिलाड़ी है?

MI टीम स्क्वाड 2026: ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, रयान रिकेलटन, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, क्विंटन डी कॉक, मयंक मार्कंडे, अश्वनी कुमार, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, जसप्रित बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा.

 

आईपीएल में मुंबई इंडियंस कितने नंबर पर है? पिछली परफॉर्मेंस

आईपीएल के डेब्यू सीजन में मुंबई इंडियंस पांचवे नंबर पर थी तो वही दूसरे सीजन में सातवें नंबर पर, 2010 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी के फलस्वरूप मुम्बई इंडियन्स पहली बार फाइनल तक पहुंची लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। 2011 और 2012 के सीजन में टीम सेमीफाइनल तक ही पहुंच सकी।

मुम्बई की आईपीएल टीम ने इस चैंपियंस लीग में अपना पहला खिताब 2013 में जीता था। 2015 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीता, इसके बाद वर्ष 2017 में तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया।

2019 में चौथी बार और 2020 में पाँचवी बार मुम्बई इंडियन्स IPL की चैंपियनशिप जीतने में कामयाब हुई।

2023 में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में मुंबई की टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर थी, और प्ले ऑफ़ के लिए क्वालीफाई होने के बाद इसे एलिमिनेटर राउंड में जगह मिली। हालंकि यह क्वालीफ़ायर में गुजरात टाइटन से हारने के बाद तीसरे नंबर पर रही।

मुंबई टीम का अब तक का प्रदर्शन
सालमैचजीतहारड्राजीत%पोजीशन
20081477050.00%5
20091458135.71%7
201016115068.75%2
201116106062.50%3
201217107058.82%4
201319136068.42%विजेता
20141578046.67%4
201516106062.50%विजेता
20161477050.00%5
201714104071.42%विजेता
20181468042.86%5
20191495064.29%विजेता
20201495064.29%विजेता
20211477050.00%6
202214410050.00%6
20231596060.00%6
कुल242134106155.37%5 खिताब
यहाँ देखें: इंडियन प्रीमियर लीग पॉइंट्स टेबल

 

मुंबई इंडियंस 2026 आईपीएल टीम का मालिक कौन है?

मुंबई इंडियंस टीम के मालिक (Owner) देश के बड़े कारोबारी ‘मुकेश अंबानी‘ और उनकी पत्नी नीता अंबानी है, उन्हें फ्रेंचाइजी का स्वामित्व इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के तहत मिला है, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कम्पनी है।

आईपीएल की मुंबई इंडियन्स फ्रेंचाइजी को 24 जनवरी 2008 की नीलामी के दौरान इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 111.9 मिलियन डॉलर की बोली लगाकर खरीदा था, जो उस समय की सबसे महंगी टीम थी।

2022 से लीग में शामिल हुई ‘लखनऊ सुपरजाइंट्स‘ को संजीव गोयनका जी ने 950 मिलियन डॉलर में खरीदा है जिसके बाद यह अब तक की सबसे महंगी टीम बन गई है।

टीम का आदर्श वाक्य ‘दुनिया हिला देंगे हम‘ हैं, और इसका थीम सॉन्ग ‘आला रे‘ है।

 

 

मुंबई इंडियन्स आईपीएल ट्रॉफी कितनी बार जीती है?

मुंबई इंडियंस टीम आईपीएल की सबसे सफल टीम है जो अब तक 6 बार फाइनल में पहुंची है और इसने सबसे ज्यादा पांच बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में) IPL का खिताब जीता है। लेकिन पिछले दो सीजन आईपीएल 2021 और 2022 में टीम का प्रदर्शन काफी बेकार रहा है जहां 2021 में टीम छठे नंबर पर थी तो वही 2022 में यह आखिरी पायदान पर पहुंच गई।

 

2026 में मुंबई आईपीएल टीम का कोच कौन है?

महेला जयवर्धने 2017 से ही टीम के मुख्य कोच थे, लेकिन अब उन्हें सपोर्ट स्टाफ के शीर्ष पद ग्लोबल हेड ऑफ़ परफॉरमेंस पर विराजमान किया गया है, उन पर सभी टीमों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने का भार होगा। तो वहीं जहीर खान को क्रिकेट डेवलपमेंट हेड बनाया गया है।


Mumbai Indians Team New Jersey

IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस आईपीएल टीम ने नई जर्सी लांच कर दी है जिसे अब फैंस खरीद भी सकते हैं। यहाँ अपने नाम और पसंदीदा नंबर के साथ ही खिलाड़ियों के नाम की जर्सी भी उपलब्ध हैं।

टीम की जर्सी नीले रंग की है, जिस पर सामने की ओर टीम के स्पॉन्सर स्लाइस का Logo है, और पीछे की तरफ DHL का लोगो साफ़ दिखाई देता है।


 


 

T20 Adda Team
           
T20 Adda Team            
T20Adda.com पर पाएँ T20, ODI, टेस्ट, वर्ल्ड कप, एशिया कप और IPL, WPL जैसी क्रिकेट लीग्स की खबरें, स्कोर, शेड्यूल, स्क्वॉड और फैंटेसी टिप्स।

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें👇

Leave a Comment