Most 100s in IPL: अक्सर ऐसा कहा जाता है कि इंडियन प्रीमियर लीग जैसे T20 फॉर्मेट के छोटे क्रिकेट टूर्नामेंटों में कम ओवर होने के कारण किसी भी खिलाड़ी द्वारा शतक बनाना बच्चों का खेल नहीं है, लेकिन इस बार 2025 में मात्र 14 वर्ष के एक बच्चे ने ही सबसे तेज शतक ठोक डाला है और यह कारनामा करने वाले आईपीएल के सबसे यंगेस्ट प्लेयर बन गए है। इस युवा खिलाड़ी का नाम ‘वैभव सूर्यवंशी‘ है।
आपको बता दें कि आईपीएल का 18वां सीजन 22 मार्च से 25 मई 2025 तक खेला जाएगा, इस दौरान सभी टीमें और खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का प्रयास करेंगे। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे महान खिलाड़ियों की List देने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा 100 Runs (Most Centuries/Hundreds in IPL) बनाई है।

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा 100 किसके हैं?
IPL 2025 में अब तक केवल 4 खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (RR), प्रियांश आर्य (PBKS) अभिषेक शर्मा (SRH) और ईशान किशन (SRH) ही सेंचुरी बना पाए है। इसमें सबसे सराहनीय 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का शतक है, जो मात्र 35 गेंदों में आया।
इसके साथ ही पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य और सनराइजर्स हैदराबाद के दो बल्लेबाज ईशान किशन और अभिषेक वर्मा के बल्ले से इस सीजन के 1-1 शतक आएं है।
हालांकि पंजाब (PBKS) के श्रेयस अय्यर 25 मार्च को गुजरात (GT) के खिलाफ और कोलकाता (KKR) के क्विंटन डी कॉक ने राजस्थान (RR) के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी खेली लेकिन शतक लगाने से चूक गए।
रैंक | खिलाड़ी | मैच | हाईएस्ट स्कोर | शतक (100s) |
---|---|---|---|---|
1. | वैभव सूर्यवंशी (RR) | 3 | 101 | 1 |
2. | प्रियांश आर्य (PBKS) | 9 | 103 | 1 |
3. | अभिषेक शर्मा (SRH) | 9 | 141 | 1 |
4. | ईशान किशन (SRH) | 9 | 106* | 1 |
पिछली साल 2024 में कुल 13 बल्लेबाजों ने शतक लगाए थे जिसमें से जोस बटलर ने सर्वाधिक 2 शतक लगाए थे।
आईपीएल 2025 में सबसे तेज शतक किसका है?
आईपीएल 2025 में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले 14 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के नाम है। उन्होंने 28 अप्रैल 2025 को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ तूफ़ानी बल्लेबाजी करते हुए अपने तीसरे ही मैच में 35 गेंदों में आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया है। इस तरह वैभव IPL 2025 के साथ ही इसके इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए है।
सवैभव सूर्यवंशी के बाद इस सीजन में फास्टेस्ट सेंचुरी पंजाब किंग्स के दमदार बल्लेबाज प्रियांश आर्या की है, उन्होंने 8 अप्रैल को चैन्नई (CSK) के खिलाफ मात्र 39 गेंदों में 100 रन बनाए थे।
रैंक | खिलाड़ी | गेंदें | स्ट्राइक रेट | विरुद्ध टीम | स्थान | मैच की तारीख |
---|---|---|---|---|---|---|
1. | वैभव सूर्यवंशी (RR) | 35 | 265.78 | GT | सवाई मानसिंह स्टेडियम | 28 अप्रैल 2025 |
2. | प्रियांश आर्य (PBKS) | 39 | 245.23 | CSK | नया पीसीए स्टेडियम | 08 अप्रैल 2025 |
3. | अभिषेक शर्मा (SRH) | 40 | 256.36 | PBKS | राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | 12 अप्रैल 2025 |
4. | ईशान किशन (SRH) | 45 | 225.53 | RR | राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | 23 मार्च 2025 |
● IPL में सर्वाधिक चौके किसने मारे है?
● IPL में पर्पल और ऑरेंज कैप किसके पास है?
● IPL के प्लेयर्स और उनकी कीमत
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सबसे ज्यादा सेंचुरी किसकी है?
आईपीएल 2024 में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी राजस्थान (RR) के टॉप बल्लेबाज जोस बटलर है, उन्होंने पिछले सीजन में 2 सेंचुरी लगाई थी। इस सीजन में कुल 13 खिलाड़ियों ने 100 रनों का आंकड़ा पार किया था। जिसमें बेंगलुरु (RCB) के विराट कोहली और विल जैक्स, राजस्थान (RR) के यशस्वी जायसवाल, मुंबई (MI) के हिटमैन रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव, हैदराबाद (SRH) के ट्रैविस हेड, पंजाब (PBKS) के जॉनी बेयरस्टो, कोलकाता (KKR) के सुनील नरेन, चेन्नई (CSK) के ऋतुराज गायकवाड़, गुजरात के शुभमन गिल और साई सुदर्शन और लखनऊ (LSG) के मार्कस स्टोइनिस ने अब तक 1-1 शतक लगाए थे।
जहां सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड ने सबसे कम 39 गेंदों में सीजन की सबसे तेज सेंचुरी बनाई थी, तो वही बैंगलुरु (RCB) के विल जैक्स ने 41 गेंदों में और पंजाब (PBKS) के जॉनी बेयरस्टो ने 45 गेंदों में यह कमाल किया था।
रैंक | खिलाड़ी | मैच | हाईएस्ट स्कोर | शतक (100s) |
---|---|---|---|---|
1. | जोस बटलर (RR) | 8 | 107* | 2 |
2. | ट्रैविस हेड (SRH) | 7 | 102 | 1 |
3. | जॉनी बेयरस्टो (PBKS) | 7 | 108* | 1 |
4. | सुनील नरेन (KKR) | 8 | 109 | 1 |
5. | ऋतुराज गायकवाड़ (CSK) | 8 | 108* | 1 |
6. | विराट कोहली (RCB) | 9 | 113* | 1 |
7. | रोहित शर्मा (MI) | 9 | 105* | 1 |
8. | मार्कस स्टोइनिस (LSG) | 9 | 124* | 1 |
9. | यशस्वी जयसवाल (RR) | 9 | 104* | 1 |
10. | विल जैक्स (RCB) | 5 | 100* | 1 |
आईपीएल 2023 का शतक वीर कौन था?
IPL 2023 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज गुजरात टाइटन्स (GT) टीम के शुभमन गिल थे, उन्होंने पिछले सीजन में सर्वाधिक 3 सेंचुरी बनायी थी। तो वहीं विराट कोहली (RCB) ने 2 और यशस्वी जयसवाल (RR), हैरी ब्रुक तथा हेनरिक क्लासेन (SRH), सिमरन सिंह (PBKS), वेंकटेश्वर अय्यर (KKR), और कैमरन ग्रीन तथा सूर्यकुमार यादव (MI) ने 1-1 सैकड़ा बनाया था।
आईपीएल में सबसे अधिक 100 रन बनाने वाले खिलाड़ी? (Most Centuries in IPL History)
आईपीएल की शुरुआत से अब तक 80 से ज्यादा शतक लगाए जा चुके हैं, जहां आईपीएल के पहले सीजन में ही 6, तो वही पिछली साल 2024 में सबसे ज्यादा 14 शतक लगे थे। IPL इतिहास में सर्वाधिक सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली है, उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपनी 242 पारियों 8 शतक लगाकर यह रिकॉर्ड कायम किया है।
कोहली के बाद जोस बटलर अब तक 100 मैच खेलकर और क्रिस गेल अपने 142 मैचों में बल्लेबाजी करते करते हुए 6-6 शतक लगाकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
रैंक | खिलाड़ी | मैच | हाईएस्ट स्कोर | शतक (100s) |
---|---|---|---|---|
1. | विराट कोहली | 242 | 113 | 8 |
2. | क्रिस गेल | 142 | 175* | 6 |
3. | जोस बटलर | 100 | 124 | 6 |
4. | डेविड वार्नर | 180 | 126 | 4 |
5. | शेन वाटसन | 145 | 117 | 4 |
6. | केएल राहुल | 121 | 132 | 4 |
7. | एबी डिविलियर्स | 183 | 133* | 3 |
8. | संजू सैमसन | 156 | 119 | 3 |
9. | शुभमन गिल | 90 | 129 | 3 |
10. | शिखर धवन | 221 | 106* | 2 |
11. | अजिंक्य रहाणे | 176 | 105* | 2 |
● IPL में सबसे ज्यादा रन किसके है?
● सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
● IPL में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाएं?
IPL इतिहास में Fastest Century का रिकॉर्ड किसका है?
आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर ‘क्रिस गेल‘ के नाम है, उन्होंने 23 अप्रैल 2013 को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 30 गेंदों में ही 100 रन बना डाले थे। वे यहीं नहीं रुके और उन्होंने 150 रनों का आंकड़ा भी पार कर दिया और नाबाद रहते हुए कुल 175 रन बनाए इसमें उनके 13 चौके और 17 छक्के भी शामिल थे।
रैंक | प्लेयर | कितनी गेंदों में |
---|---|---|
1. | क्रिस गेल | 30 गेंदों में |
2. | वैभव सूर्यवंशी | 35 गेंदों में |
3. | युसूफ पठान | 37 गेंदों में |
4. | डेविड मिलेर | 38 गेंदों में |
5. | ट्रैविस हेड | 39 गेंदों में |
5. | प्रियांश आर्या | 39 गेंदों में |
6. | अभिषेक शर्मा | 40 गेंदों में |
7. | विल जैक्स | 41 गेंदों में |
8. | एडेम गिलक्रिस्ट | 42 गेंदों में |
9. | एबी डिविलियर्स | 43 गेंदों में |
10. | डेविड वार्नर | 43 गेंदों में |
IPL में सर्वाधिक सेंचुरी मारने वाली टीम कौन सी है?
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) है, जिसके खिलाड़ियों ने 2008 से अब तक कुल 19 शतक लगाए हैं।
बेंगलुरु आईपीएल टीम के लिए विराट कोहली ने 8 और क्रिस गेल ने 5, तो वही एबी डी विलियर्स ने 2 और देवदत्त पादिक्कल, रजत पाटीदार, विल जैक्स और मनीष पांडे ने 1-1 सैकड़ा बनाया है।
IPL में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन थे?
2008 में शुरू हुए IPL के पहले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की ओर से खेलने वाले न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने 18 अप्रैल 2008 को इस टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया था। तो वहीं आईपीएल में 100 सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी मनीष पांडे थे, जिन्होंने 2009 में इसके दूसरे सीजन में आरसीबी की ओर से खेलते हुए नाबाद 114 रन बनाए थे।