राजस्थान रॉयल्स (RR), जयपुर (राजस्थान) स्थित एक क्रिकेट फ्रेंचाइजी टीम है, जो 2008 से ही इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा रही है। राजस्थान की आईपीएल टीम को इमर्जिंग मीडिया ने 67 मिलियन डॉलर की बोली लगाकर ख़रीदा था। इसके मालिक मनोज बडाले, लचलान मुर्दोच और अमीषा हाथिरमानी हैं। आईपीएल के उद्घाटन सीजन (IPL 2008) में शेन वॉर्न की कप्तानी में टीम ने पहला ख़िताब जीता और चैंपियन बनी।
IPL 2025 सीजन के लिए राजस्थान टीम का कप्तान संजू सैमसन को बनाया गया है, तो वही ‘राहुल द्रविड‘ इसके मुख्य कोच हैं। टीम का घरेलू मैदान जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम है, लेकिन आईपीएल 2023 सीजन में पूर्वोत्तर भारत के असम, गुवाहाटी में स्थित 40,000 से अधिक दर्शकों की क्षमता वाला बरसापारा स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का दूसरा घरेलू स्टेडियम था।

![]() | राजस्थान रॉयल्स (RR) |
स्थापित | वर्ष 2008 |
स्थान | जयपुर, राजस्थान |
मालिक | रॉयल मल्टीस्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (अमीषा हाथिरमानी, मनोज बडाले, लचलान मुर्दोच) |
कप्तान | संजू सैमसन |
मुख्य कोच | राहुल द्रविड |
घरेलू मैदान | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर और बरसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी |
ऑफिसियल वेबसाइट | rajasthanroyals.com |
राजस्थान IPL टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी खेलेंगे? (RR Team Squad 2025)
रिटेन किए गए खिलाड़ी: संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, संदीप शर्मा
खरीदे गए खिलाड़ी: जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षणा, वानिन्दु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, नितीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युधवीर चरक, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना माफाका, कुणाल राठौर, अशोक शर्मा
खिलाड़ी | वेतन (₹) |
संजू सैमसन | 18 करोड़ |
यशस्वी जायसवाल | 18 करोड़ |
रियान पराग | 14 करोड़ |
ध्रुव जुरेल | 14 करोड़ |
शिमरॉन हेटमायर | 11 करोड़ |
संदीप शर्मा | 4 करोड़ |
नीलामी से खरीदे गए खिलाड़ी और उनकी कीमत
IPL-18 के लिए फ्रेंचाइजी ने 24 और 25 नवंबर 2024 को सऊदी अरब के जेद्दा में हुए मेगा-ऑक्शन से कुल 14 खिलाड़ियों को खरीदा है, जिसमें 12.5 करोड में बिके जोफ्रा आर्चर, 5.25 करोड में बिके वानीन्दु हसरंग और 4.2 करोड़ में नीलाम हुए नीतीश राणा जैसे बड़े और प्रमुख खिलाड़ी शामिल है।
खिलाड़ी | बेस प्राइस (₹) | ऑक्शन प्राइस (₹) |
जोफ्रा आर्चर | 2 करोड़ | 12.5 करोड़ |
महेश तीक्षणा | 2 करोड़ | 4.4 करोड़ |
वानिन्दु हसरंगा | 2 करोड़ | 5.25 करोड़ |
आकाश मधवाल | 30 लाख | 1.2 करोड़ |
कुमार कार्तिकेय सिंह | 30 लाख | 30 लाख |
नितीश राणा | 1.5 करोड़ | 4.2 करोड़ |
तुषार देशपांडे | 1 करोड़ | 6.5 करोड़ |
शुभम दुबे | 30 लाख | 80 लाख |
युधवीर चरक | 30 लाख | 35 लाख |
फजलहक फारूकी | 2 करोड़ | 2 करोड़ |
वैभव सूर्यवंशी | 30 लाख | 1.1 करोड़ |
क्वेना माफाका | 75 लाख | 1.5 करोड़ |
कुणाल राठौर | 30 लाख | 30 लाख |
अशोक शर्मा | 30 लाख | 30 लाख |
यहाँ देखें: IPL 2025 की सभी टीमों का स्क्वाड और सेलरी |
रिलीज किए गए खिलाड़ी: आईपीएल 2024 में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने के बावजूद फ्रेंचाइजी ने 2025 में प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, युज़वेंद्र चहल, आर. अश्विन, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, एडम ज़म्पा, डोनोवन फेरेरा, कुणाल राठौर, जोस बटलर, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, नैंड्रे बर्गर, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक जैसे प्लेयर्स को नीलामी से पहले ही रिलीज कर दिया।
राजस्थान रॉयल्स के प्लेइंग 11 खिलाड़ी कौन-कौन से हैं?
यशस्वी जायसवाल – ओपनिंग बल्लेबाज़ (रिटेन)
शुभम दुबे – बाएं हाथ के बल्लेबाज़ (नया खरीदा गया)
संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर) – अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाज़ (रिटेन)
रियान पराग – ऑलराउंडर (रिटेन)
ध्रुव जुरेल – फ्लोटिंग बल्लेबाज़ (रिटेन)
कुमार कार्तिकेय सिंह – बाएं हाथ के स्पिन विकल्प (नया खरीदा गया)
तुषार देशपांडे – मध्यम गति गेंदबाज़ (नया खरीदा गया)
फजलहक फारूकी – तेज़ गेंदबाज़ (विदेशी – नया खरीदा गया)
आकाश मधवाल – डेथ ओवर गेंदबाज़ (नया खरीदा गया)
वानीन्दु हसरंगा – लेग स्पिन ऑलराउंडर (विदेशी – नया खरीदा गया)
जोफ्रा आर्चर – मुख्य तेज़ गेंदबाज़ (विदेशी – नया खरीदा गया)
12वें खिलाड़ी के विकल्प (Substitute Options):
- महेश तीक्षणा – मिस्ट्री स्पिनर (विदेशी)
- क्वेना माफाका – युवा तेज़ गेंदबाज़ (विदेशी)
- कुणाल राठौर – विकेटकीपर बल्लेबाज़ (भारतीय)
- नितीश राणा – अनुभवी बल्लेबाज़ (भारतीय)
- अशोक शर्मा – भारतीय तेज़ गेंदबाज़
- युधवीर चरक – ऑलराउंड क्षमता वाले गेंदबाज़
RR फुल स्क्वॉड: ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय सिंह, अशोक शर्मा, युधवीर चरक, कुणाल राठौर, शुभम दुबे, आकाश मधवाल, शिमरॉन हेटमायर, क्वेना माफाका, रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, संदीप शर्मा, नितीश राणा, फजलहक फारूकी, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षणा, वानिन्दु हसरंगा
2025 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान कौन हैं?
IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन 2025 में टीम के कप्तान है। जो 2021 से ही टीम की कप्तानी करते आ रहे है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस बार ₹18 करोड़ रूपए में रीटेन किया है। उन्होंने RR के लिए 110 मैचों (106 पारियों) में 2849 रन बनाए है।
राजस्थान टीम का मैच कब-कब है? (टाइम-टेबल)
राजस्थान का अगला मुकाबला 01 मई 2025 को मुंबई इंडियन्स के साथ शाम 7:30 बजे सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में, 12 मई को चैन्नई (CSK) के साथ और इसका आखिरी लीग मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ 16 मई को शाम 7:30 बजे होगा।
राजस्थान टीम का मैच कब है? (टाइम-टेबल)
मैच नंबर | तारीख | टीमें | स्कोर | परिणाम |
---|---|---|---|---|
मैच 2 | 23 मार्च 2025, 15:30 | सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स | SRH: 286/6 (20.0), RR: 242/6 (20.0) | SRH ने 44 रन से जीत दर्ज की |
मैच 6 | 26 मार्च 2025, 19:30 | राजस्थान रॉयल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स | RR: 151/9 (20.0), KKR: 153/2 (17.3) | KKR ने 8 विकेट से जीत दर्ज की |
मैच 11 | 30 मार्च 2025, 19:30 | राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स | RR: 182/9 (20.0), CSK: 176/6 (20.0) | RR ने 6 रन से जीत दर्ज की |
मैच 18 | 05 अप्रैल 2025, 19:30 | पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स | PBKS: 155/9 (20.0), RR: 205/4 (20.0) | RR ने 50 रन से जीत दर्ज की |
मैच 23 | 09 अप्रैल 2025, 19:30 | गुजरात टाइटन्स vs राजस्थान रॉयल्स | GT: 217/6 (20.0), RR: 159 (19.2) | GT ने 58 रन से जीत दर्ज की |
मैच 28 | 13 अप्रैल 2025, 15:30 | राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | RR: 173/4 (20.0), RCB: 175/1 (17.3) | RCB ने 9 विकेट से जीत दर्ज की |
मैच 32 | 16 अप्रैल 2025, 19:30 | दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स | DC: 188/5 (20.0) & 13/0 (0.4), RR: 188/4 (20.0) & 11/2 (0.5) | मैच टाई, DC ने सुपर ओवर में 2 विकेट से जीत दर्ज की |
मैच 36 | 19 अप्रैल 2025, 19:30 | राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स | RR: 178/5 (20.0), LSG: 180/5 (20.0) | LSG ने 2 रन से जीत दर्ज की |
मैच 42 | 24 अप्रैल 2025, 19:30 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs राजस्थान रॉयल्स | RCB: 205/5 (20.0), RR: 194/9 (20.0) | RCB ने 11 रन से जीत दर्ज की |
मैच 47 | 28 अप्रैल 2025, 19:30 | राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटन्स | GT: 209/4 (20.0), RR: 212/2 (15.5) | RR ने 8 विकेट से जीत दर्ज की |
मैच 50 | 01 मई 2025, 19:30 | राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस | – | अपकमिंग |
मैच 53 | 04 मई 2025, 15:30 | कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स | – | अपकमिंग |
मैच 63 | 12 मई 2025, 19:30 | चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स | – | अपकमिंग |
मैच 67 | 16 मई 2025, 19:30 | राजस्थान रॉयल्स vs पंजाब किंग्स | – | अपकमिंग |
Rajasthan (RR) IPL Team Statistics & Previous Performance
राजस्थान रॉयल्स टीम आईपीएल के पहले सीजन (वर्ष 2008) में चैंपियन बनी थी। इसके बाद 2009 में छठा और 2010 में टीम ने सातवाँ स्थान हासिल किया था।
उसके बाद 2011 में भी टीम के प्रदर्शन में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला और इस बार छठा स्थान प्राप्त हुआ 2012 में राजस्थान की टीम 7वें स्थान पर रही।
2 साल का प्रतिबंध झेलने के बाद 2018 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम चौथे नंबर पर रही। 2019 में सातवें नंबर पर और 2020 में आठवें यानी अंतिम नंबर पर थी।
इसके बाद 2021 में संजू सैमसन की कप्तानी में भी टीम को निराशा ही हाथ लगी और यह सातवें नंबर पर थी, हालांकि 2022 में टीम का प्रदर्शन काफी सुधरा और यह फाइनल तक पहुंची, लेकिन गुजरात टाइटन से मात खाने के बाद इसे रनरअप बनकर संतुष्ट होना पड़ा। इस बार 2023 में फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर संजू सैमसन पर भरोसा जताया है।
वर्ष | मैच खेलें | जीते | हारे | रैंक |
---|---|---|---|---|
2008 | 16 | 13 | 3 | विजेता |
2009 | 14 | 6 | 7 | 6 |
2010 | 14 | 6 | 8 | 7 |
2011 | 14 | 6 | 7 | 6 |
2012 | 16 | 7 | 9 | 7 |
2013 | 18 | 11 | 7 | 3 |
2014 | 14 | 7 | 7 | 5 |
2015 | 15 | 7 | 6 | 4 |
2016 | निलम्बित | |||
2017 | निलम्बित | |||
2018 | 15 | 7 | 8 | 4 |
2019 | 14 | 5 | 8 | 7 |
2020 | 14 | 6 | 8 | 8 |
2021 | 14 | 5 | 9 | 7 |
2022 | 17 | 10 | 7 | 5 |
2023 | 14 | 7 | 7 | उपविजेता |
2024 | 16 | 9 | 6 | तीसरा स्थान |
कुल | 225 | 112 | 107 | 1 खिताब |
यहाँ देखें: इंडियन प्रीमियर लीग पॉइंट्स टेबल |
2024 तक इसने कुल 225 मैच खेलकर 112 मैचों में जीत दर्ज की है और 107 मुकाबले हारी है, इस तरह से राजस्थान की टीम का कुल विनिंग परसेंटेज 49.77 है।
● IPL के विजेताओं की लिस्ट
● IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी?
● IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी
राजस्थान की आईपीएल टीम के मालिक कौन है?
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल टीम का स्वामित्व संयुक्त रूप से इमर्जिंग (IPL) मीडिया के को-ओनर मनोज बडाले (65%) और गेरी कार्डिनले (15%) तथा ऑस्ट्रेलियाई-ब्रिटिश-अमेरिकी व्यवसायी लचलान मुर्दोच (13%) है। इसके आलावा पूर्व क्रिकेटर स्वर्गीय शेन वॉर्न के पास भी इसकी कुछ 3% हिस्सेदारी होने का दावा किया जाता है।
आपको बता दें कि वर्ष 2009 में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने राजस्थान रॉयल्स में 11.7% हिस्सेदारी खरीद कर इसके Co-Owner बन गए थे, लेकिन वर्ष 2015 में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज कुंद्रा को 2013 में हुई IPL सट्टेबाजी में शामिल होने का दोषी ठहराए जाने के बाद उन्होंने वर्ष 2015 में अपनी हिस्सेदारी बेच दी, इसलिए वे अब इसके मालिक नहीं है।