Punjab Kings IPL Team Details: मोहाली, पंजाब स्थित IPL की क्रिकेट फ्रेंचाइजी टीम पंजाब किंग्स (PBKS) की स्थापना वर्ष 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के रूप में हुई थी, लेकिन 2021 में आईपीएल के 14वें सीजन में इसका नाम बदलकर Punjab Kings कर दिया गया, हालंकि यह टूर्नामेंट में वर्ष 2008 से ही खेलती आ रही है।
पंजाब आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक मोहित बर्मन, प्रीति जिंटा, नेस वाडिया और करण पॉल है, तथा इसका होम ग्राउंड ‘पीसीए न्यू स्टेडियम, मुल्लांपुर‘ (मोहाली) है, और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला इसका दूसरा घरेलू मैदान है। IPL 2025 में श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया गया है, और मुख्य कोच ‘रिकी पोंटिंग‘ हैं, जो काफी अनुभवी कोच है।

![]() | पंजाब किंग्स (PBKS) |
स्थापित | वर्ष 2008 |
स्थान | मोहाली, पंजाब |
मालिक | मोहित बर्मन, नेस वाडिया, प्रीति जिंटा, करण पॉल |
कप्तान | श्रेयस अय्यर |
हेड कोच | रिकी पोंटिंग |
घरेलू मैदान | महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला |
वेबसाइट | punjabkingsipl.in |
पंजाब टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी खेल रहे हैं? (PBKS Team Squad)
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए पंजाब (PBKS) ने 2 खिलाडियों (शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह) को छोड़कर अपने सभी खिलाड़ियों को नीलामी से पहले ही रिलीज़ कर दिया था। जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने नवंबर 2024 में हुए आईपीएल 18 के मेगा-ऑक्शन से कुल 23 खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें श्रेयस अय्यर को सबसे अधिक 26.75 करोड़ रूपये में बोली लगाकर ख़रीदा है और टीम का कप्तान बनाया है।
बल्लेबाज | ||
---|---|---|
खिलाड़ी | बेस मूल्य (₹) | नीलामी मूल्य (₹) |
श्रेयस अय्यर | 2 करोड़ | 26.75 करोड़ |
नेहल वढेरा | 30 लाख | 4.2 करोड़ |
विष्णु विनोद | 30 लाख | 95 लाख |
जोश इंग्लिस | 2 करोड़ | 2.6 करोड़ |
हरनूर पन्नू | 30 लाख | 30 लाख |
पइला अविनाश | 30 लाख | 30 लाख |
प्रभसिमरन सिंह | रीटेन | 4 करोड़ |
शशांक सिंह | रीटेन | 5.5 करोड़ |
मिच ओवेन | – | – |
ऑलराउंडर | ||
खिलाड़ी | बेस मूल्य (₹) | नीलामी मूल्य (₹) |
मार्कस स्टोइनिस | 2 करोड़ | 11 करोड़ |
हरप्रीत बरार | 30 लाख | 1.5 करोड़ |
मार्को जैन्सन | 1.25 करोड़ | 7 करोड़ |
अज़मतुल्लाह उमरज़ई | 1.5 करोड़ | 2.4 करोड़ |
प्रियांश आर्य | 30 लाख | 3.8 करोड़ |
आरोन हार्डी | 1.25 करोड़ | 1.25 करोड़ |
मुशीर खान | 30 लाख | 30 लाख |
सूर्यांश शेडगे | 30 लाख | 30 लाख |
गेंदबाज | ||
खिलाड़ी | बेस मूल्य (₹) | नीलामी मूल्य (₹) |
अर्शदीप सिंह | 2 करोड़ | 18 करोड़ |
युजवेंद्र चहल | 2 करोड़ | 18 करोड़ |
व्यशाक विजयकुमार | 30 लाख | 1.8 करोड़ |
यश ठाकुर | 30 लाख | 1.6 करोड़ |
लॉकी फर्ग्यूसन | 2 करोड़ | 2 करोड़ |
कुलदीप सेन | 75 लाख | 80 लाख |
जेवियर बार्टलेट | 75 लाख | 80 लाख |
प्रवीण दुबे | 30 लाख | 30 लाख |
यहाँ देखें: IPL 2025 की सभी टीमों का स्क्वाड और सेलरी |
IPL 2025 में पंजाब किंग्स के कप्तान कौन है?
2025 में श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स की कप्तानी सौंपी गई है, जिससे टीम के नेतृत्व में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। अय्यर IPL 2024 में विजेता टीम KKR के कप्तान रह चुके है।
किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की कप्तानी 2008 और 2009 में युवराज सिंह ने की। 2010 में टीम की कमान कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने साझा रूप से संभाली। इसके बाद 2011 में एडम गिलक्रिस्ट कप्तान बने।
2012 और 2013 में डेविड हसी ने टीम की अगुवाई की। 2014 में जॉर्ज बेली को कप्तानी सौंपी गई, जबकि 2015 में वीरेंद्र सहवाग ने टीम की कमान संभाली। 2016 में पहले डेविड मिलर और फिर मुरली विजय कप्तान रहे। 2017 में ग्लेन मैक्सवेल ने टीम की अगुवाई की।
2018 और 2019 में रविचंद्रन अश्विन कप्तान रहे। 2020 में केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई, जिसे 2021 और 2022 में मयंक अग्रवाल ने आगे बढ़ाया। 2023 और 2024 में शिखर धवन कप्तान रहे।
पंजाब की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं?
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर) मारको यान्सन, नेहाल वढेरा, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मार्कस स्टॉइनिस।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, विजयकुमार व्यशाक, हरप्रीत बरार।
पीबीकेएस टीम फुल स्क्वाड 2025:
बल्लेबाज़ (Batters): श्रेयस अय्यर (कप्तान), नील वढेरा, शशांक सिंह, हारनूर सिंह, प्रियांश आर्य, पइला अविनाश, विष्णु विनोद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर)
ऑलराउंडर (All-rounders):
मार्कस स्टॉइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, आरोन हार्डी, मारको यान्सन, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे
गेंदबाज़ (Bowlers):
अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, लोकी फर्ग्यूसन, यश ठाकुर, विजयर कुमार व्यशाक, ज़ेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे
Punjab Kings (PBKS) Match Schedule
आईपीएल 2025 में पंजाब की टीम अपना आखिरी लीग मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ़ 16 मई को खेलेंगी।
तारीख़ | पंजाब किंग्स (PBKS) Vs | समय | स्थान |
---|---|---|---|
25 मार्च | Vs गुजरात टाइटंस (GT) | शाम 07:30 बजे | अहमदाबाद |
01 अप्रैल | Vs लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) | शाम 07:30 बजे | लखनऊ |
05 अप्रैल | Vs राजस्थान रॉयल्स (RR) | शाम 07:30 बजे | मुल्लनपुर |
08 अप्रैल | Vs चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | शाम 07:30 बजे | मुल्लनपुर |
12 अप्रैल | Vs सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | शाम 07:30 बजे | हैदराबाद |
15 अप्रैल | Vs कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | शाम 07:30 बजे | मुल्लनपुर |
18 अप्रैल | Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | शाम 07:30 बजे | बेंगलुरु |
20 अप्रैल | Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | दोपहर 03:30 बजे | मुल्लनपुर |
26 अप्रैल | Vs कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | शाम 07:30 बजे | कोलकाता |
30 अप्रैल | Vs चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | शाम 07:30 बजे | चेन्नई |
04 मई | Vs लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) | शाम 07:30 बजे | धर्मशाला |
08 मई | Vs दिल्ली कैपिटल्स (DC) | शाम 07:30 बजे | धर्मशाला |
11 मई | Vs मुंबई इंडियंस (MI) | दोपहर 03:30 बजे | धर्मशाला |
16 मई | Vs राजस्थान रॉयल्स (RR) | शाम 07:30 बजे | जयपुर |
यहाँ देखें: IPL 2025 के सभी मैचों का शेड्यूल |
PBKS IPL Team Performance and Statistics
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2021 तक कुल 204 मैच खेले हैं जिसमें से उसे केवल 91 मैचों में ही सफलता मिली है और विनिंग परसेंटेज 45.58 का है।
किंग्स इलेवन पंजाब 2008 में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ तीसरे स्थान पर थी और अगले सीजन में सीधे पांचवें स्थान पर पहुंच गयी। इसके बाद 2010 में आठवां स्थान और 2011 में पांचवा स्थान प्राप्त हुआ।
2012 व 2013 के सीजन में टीम को छठा स्थान मिला लेकिन 2014 का सीजन पंजाब के लिए काफी बढ़िया रहा टीम फाइनल तक पहुंची लेकिन उप विजेता रही।
इसके बाद 2015 और 2016 के सीजन में KXIP को आठवें स्थान के साथ संतोष करना पड़ा, इसके बाद 2017 में पांचवा स्थान और 2018 में सातवें स्थान के बाद इसने 2019, 2020 और 2021 में छठा स्थान हासिल किया।
आईपीएल 2022 में मयंक अग्रवाल की कप्तानी भी कोई कमाल नहीं दिखा पाई और टीम ने खेले गए कुल 14 में से 7 मुकाबले ही जीते और अंक तालिका में छठे नंबर पर रही।
वर्ष | मैच खेलें | जीते | हारे | रैंक |
---|---|---|---|---|
2008 | 15 | 10 | 4 | 3 |
2009 | 14 | 7 | 7 | 5 |
2010 | 14 | 4 | 10 | 8 |
2011 | 14 | 7 | 7 | 5 |
2012 | 16 | 8 | 8 | 6 |
2013 | 16 | 8 | 8 | 6 |
2014 | 17 | 12 | 5 | उपविजेता |
2015 | 14 | 3 | 11 | 8 |
2016 | 15 | 8 | 7 | 8 |
2017 | 14 | 7 | 7 | 5 |
2018 | 14 | 6 | 8 | 6 |
2019 | 14 | 6 | 8 | 6 |
2020 | 14 | 6 | 8 | 6 |
2021 | 14 | 6 | 8 | 5 |
2022 | 14 | 7 | 7 | 6 |
कुल | 228 | 98 | 116 | 1 बार उपविजेता |
यहाँ देखें: इंडियन प्रीमियर लीग पॉइंट्स टेबल |
● IPL के विजेताओं की लिस्ट
● IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी?
● IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी
पंजाब टीम का मालिक कौन है? (KXIP Owner Details)
पंजाब आईपीएल टीम के मालिक संयुक्त रूप से नेस नुस्ली वाडिया (23% शेयर), प्रीति दुर्गानंद जिंटा (23% शेयर), करण पॉल (8% शेयर) और मोहित बर्मन (46% शेयर) हैं, जो फ्रेंचाइजी का स्वामित्व रखने वाली केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर्स है। 2008 में, इन्होंने $76 मिलियन में किंग्स इलेवन पंजाब को खरीदा था। 2022 तक, यह 925 मिलियन डॉलर के अनुमानित मूल्य के साथ नौवीं सबसे महंगी टीम है।
फ्रेंचाइजी के सहमालिकों में से एक प्रीति जिंटा बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री व उद्यमी हैं, और नेस वाडिया तथा करण पॉल प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी हैं, तो वहीं मोहित बर्मन डाबर लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं।
2025 में पंजाब किंग्स का कोच कौन है?
किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के कोचिंग सफर की शुरुआत 2008 से 2010 तक टॉम मूडी के साथ हुई। 2011 में माइकल बेवन को कोच नियुक्त किया गया। इसके बाद 2012 में एडम गिलक्रिस्ट ने कोच की भूमिका निभाई, जबकि 2013 में यह जिम्मेदारी डैरेन लीमन को सौंपी गई।
2014 से 2016 तक संजय बांगर टीम के कोच रहे। 2017 में वीरेंद्र सहवाग ने कोच की भूमिका संभाली। इसके बाद 2018 में ब्रैड होज और 2019 में माइक हेसन को कोच बनाया गया।
2020 और 2021 में अनिल कुंबले टीम के मुख्य कोच रहे। 2022 से लेकर 2024 तक ट्रेवर बेलिस ने यह जिम्मेदारी निभाई।
अब 2025 में रिकी पोंटिंग को पंजाब किंग्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, जिससे टीम के कोचिंग अध्याय में एक नया मोड़ आया है। इसके साथ ही ब्रैड हैडिन सहायक कोच, जेम्स हॉप्स फास्ट बॉलिंग और सुनील जोशी स्पिन बोलिंग कोच है।