शाहरुख खान, जूही चावला और जय मेहता के स्वामित्व वाली कोलकाता, पश्चिम बंगाल आधारित क्रिकेट की फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वर्ष 2008 से ही खेलती आ रही है। टीम की ओनरशिप रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मेहता ग्रुप के पास है। फ्रेंचाइजी अपने सभी घरेलू मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेलती है,
आईपीएल के 18वें सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित है। केकेआर ने IPL 2025 की नीलामी से पहले 6 प्लेयर्स को ही रिटेन किया था, और नीलामी से वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रूपये में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे ऑलराउंडर बन के रूप में ख़रीदा है। आइए कोलकत्ता टीम के प्लेयर्स की लिस्ट पर एक नजर डालते है।

![]() | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) |
स्थापित | वर्ष 2008 |
स्थान | कोलकत्ता, पश्चिम बंगाल |
मालिक | शाहरुख खान, जूही चावला और जय मेहता |
कप्तान | श्रेयस अय्यर |
हेड कोच | चंद्रकांत पंडित |
मेंटर | ड्वेन ब्रावो |
घरेलू मैदान | ईडन गार्डन |
खिताब | 3 बार (2012, 2014, 2024) |
वेबसाइट | kkr.in/ |
कोलकाता नाइट राइडर्स खिलाड़ी 2025 (KKR Players List)
आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स ने अजिंक्य राहणे को टीम का कप्तान बनाया है, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 2025 की मेगा-नीलामी से मात्र 1.5 करोड़ रूपए में बोली लगाकर खरीदा है।
KKR द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी 2025: टीम ने रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को रिटेन किया है, वहीं वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक और एनरिक नोर्त्जे जैसे बड़े नामों को खरीदा है।
क्र.सं | खिलाड़ी | बेस मूल्य (₹) | नीलामी मूल्य (₹) |
---|---|---|---|
1. | वेंकटेश अय्यर | 2 करोड़ | 23.75 करोड़ |
2. | क्विंटन डी कॉक | 2 करोड़ | 3.6 करोड़ |
3. | रहमानुल्लाह गुरबाज़ | 2 करोड़ | 2 करोड़ |
4. | एनरिच नॉर्खिया | 2 करोड़ | 6.5 करोड़ |
5. | अंगकृष रघुवंशी | 30 लाख | 3 करोड़ |
6. | वैभव अरोड़ा | 30 लाख | 1.8 करोड़ |
7. | मयंक मारकंडे | 30 लाख | 30 लाख |
8. | रोवमैन पॉवेल | 1.5 करोड़ | 1.5 करोड़ |
9. | मनीष पांडे | 75 लाख | 75 लाख |
10. | स्पेंसर जॉनसन | 2 करोड़ | 2.8 करोड़ |
11. | लवनीथ सिसोदिया | 30 लाख | 30 लाख |
12. | अजिंक्य रहाणे | 1.5 करोड़ | 1.5 करोड़ |
13. | अनुकूल रॉय | 30 लाख | 40 लाख |
14. | मोईन अली | 2 करोड़ | 2 करोड़ |
15. | उमरान मलिक | 75 लाख | 75 लाख |
रिटेन किए गए प्लेयर्स | |||
क्र.सं | खिलाड़ी | प्रकार | सैलरी (₹) |
16. | रिंकू सिंह | रिटेन | 13 करोड़ |
17. | वरुण चक्रवर्ती | रिटेन | 12 करोड़ |
18. | सुनील नारायण | रिटेन | 12 करोड़ |
19. | आंद्रे रसेल | रिटेन | 12 करोड़ |
20. | हर्षित राणा | रिटेन | 4 करोड़ |
21. | रमंदीप सिंह | रिटेन | 4 करोड़ |
यहाँ देखें: IPL 2025 की सभी टीमों का स्क्वाड और सेलरी |
केकेआर द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, शर्फेन रदरफोर्ड, फिल सॉल्ट, रहमानुल्लाह गुरबाज़, केएस भरत, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वेंकटेश अय्यर (पहले रिलीज़ हुए, बाद में फिर से साइन किए गए)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान और कोच:
2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं। कोलकाता की IPL फ्रेंचाइजी ने 18 वर्षों में कई कप्तान बदले हैं। सौरव गांगुली (2008, 2010), ब्रेंडन मैकुलम (2009), गौतम गंभीर (2011-2017), दिनेश कार्तिक (2018-2020), ईयोन मोर्गन (2021), श्रेयस अय्यर (2022, 2024) और नितीश राणा (2023, चोट के चलते) इस टीम के कप्तान रहे हैं। 2024 में श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम ने तीसरा आईपीएल खिताब जीता था।
टीम के मुख्य कोच पूर्व भारतीय क्रिकेटर चंद्रकांत पंडित हैं, तथाभारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण को टीम की गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया गया हैं। इसके अलावा बारबाडोस के पूर्व क्रिकेट ओट्टिस गिब्सन व भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर कोलकाता आईपीएल टीम के सहायक प्रशिक्षक हैं।
केकेआर टीम न्यू जर्सी (KKR New Jersey 2025)
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीज़न की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी नई जर्सी से परदा हटा दिया है यह पर्पल और गोल्डन कलर की है। टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस जर्सी का अनावरण करते हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे की फोटो साझा की है।

आईपीएल 2025 में कोलकाता (KKR) का मैच कब-कब है?
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में कलकत्ता की आईपीएल टीम अपना पहला मैच RCB के खिलाफ़ 22 मार्च शाम 7:30 बजे कोलकत्ता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं इसका आखिरी लीग मुकाबला भी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के साथ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 27 मई को सायं 7:30 बजे से होना तय हुआ है।
मैच न. | तारीख़ | कोलकाता (KKR) Vs | समय | स्थान |
---|---|---|---|---|
मैच 1 | 22 मार्च | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू | शाम 07:30 बजे | ईडन गार्डन्स, कोलकाता |
मैच 6 | 26 मार्च | राजस्थान रॉयल्स | शाम 07:30 बजे | बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी |
मैच 12 | 31 मार्च | मुंबई इंडियंस | शाम 07:30 बजे | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
मैच 15 | 03 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 07:30 बजे | ईडन गार्डन्स, कोलकाता |
मैच 21 | 08 अप्रैल | लखनऊ सुपर जायंट्स | दोपहर 03:30 बजे | ईडन गार्डन्स, कोलकाता |
मैच 25 | 11 अप्रैल | चेन्नई सुपर किंग्स | शाम 07:30 बजे | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
मैच 31 | 15 अप्रैल | पंजाब किंग्स | शाम 07:30 बजे | महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर |
मैच 39 | 21 अप्रैल | गुजरात टाइटन्स | शाम 07:30 बजे | ईडन गार्डन्स, कोलकाता |
मैच 44 | 26 अप्रैल | पंजाब किंग्स | शाम 07:30 बजे | ईडन गार्डन्स, कोलकाता |
मैच 48 | 29 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स | शाम 07:30 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
मैच 53 | 04 मई | राजस्थान रॉयल्स | दोपहर 03:30 बजे | ईडन गार्डन्स, कोलकाता |
मैच 57 | 07 मई | चेन्नई सुपर किंग्स | शाम 07:30 बजे | ईडन गार्डन्स, कोलकाता |
मैच 60 | 10 मई | सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 07:30 बजे | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद |
मैच 68 | 17 मई | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू | शाम 07:30 बजे | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू |
यहाँ देखें: IPL 2025 के सभी मैचों का शेड्यूल |
KKR IPL Team Performance and Statistics
कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन शुरुआती 4 सीजन में खासा अच्छा नहीं रहा 2008 में टीम छठे नंबर पर थी, 2009 में आठवीं नंबर पर तो वहीं 2010 में छठे नंबर और 2011 में चौथे नंबर पर थी।
इसके बाद 2012 में गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी हालांकि अगले सीजन में इसे छठा स्थान प्राप्त हुआ, लेकिन 2014 में एक बार फिर वापसी करते हुए टीम दूसरी बार विजेता बनी।
इसके बाद 2015 में पांचवा स्थान, 2016 में चौथा और 2017 में तीसरा स्थान हासिल किया। 2018 में दिनेश कार्तिक को टीम का कप्तान चुना गया और इस बार टीम प्लेऑफ में पहुंची तरह 2019 और 2020 में दिनेश कार्तिक की कप्तानी में टीम पांचवें नंबर पर रही।
जिसके बाद पिछले सीजन (2021) में दिनेश कार्तिक को हटाकर ईयोन मोर्गन को कप्तान बनाया गया और टीम ने चौथा स्थान हासिल किया और फाइनल में चेन्नई से हारकर उपविजेता बनी।
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 और 2023 में कोलकाता टीम का प्रदर्शन खासा अच्छा नहीं रहा टीम अपने 14 मैचों में से केवल छह मैच ही जीत सकी और अंक तालिका में सातवें नंबर पर रही। 2024 में यह सनराइज़र्स हैदराबाद को फाइनल में हराकर तीसरी बार आईपीएल विजेता बनी।
वर्ष | मैच खेलें | जीते | हारे | रैंक |
---|---|---|---|---|
2008 | 14 | 6 | 7 | 6 |
2009 | 14 | 3 | 10 | 8 |
2010 | 14 | 7 | 7 | 6 |
2011 | 15 | 8 | 7 | 4 |
2012 | 18 | 12 | 5 | विजेता |
2013 | 16 | 6 | 10 | 7 |
2014 | 16 | 11 | 5 | विजेता |
2015 | 14 | 7 | 6 | 5 |
2016 | 15 | 8 | 7 | 4 |
2017 | 16 | 9 | 7 | 3 |
2018 | 16 | 9 | 7 | 3 |
2019 | 14 | 6 | 8 | 5 |
2020 | 14 | 6 | 8 | 2 |
2021 | 17 | 9 | 8 | उपविजेता |
2022 | 14 | 6 | 8 | 7 |
2023 | 14 | 6 | 8 | 7 |
2024 | 16 | 11 | 3 | विजेता |
कुल | 243 | 125 | 112 | 3 खिताब |
यहाँ देखें: इंडियन प्रीमियर लीग पॉइंट्स टेबल |
● IPL के विजेताओं की लिस्ट
● IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी?
● IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी
KKR ने कितनी बार आईपीएल जीता है?
कोलकाता की टीम में कौन-कौन खिलाड़ी है?
कोलकत्ता आईपीएल टीम स्क्वाड 2025: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, चेतन सकारिया, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, मयंक मारकंडे, अंगकृष रघुवंशी, स्पेंसर जॉनसन, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, एनरिक नॉर्टजे, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोइन अली, लवनिथ सिसौदिया, वैभव अरोड़ा।
केकेआर प्लेइंग 11 प्लेयर्स कौन से है?
केकेआर प्लेयिंग 11: रिंकू सिंह, चेतन सकारिया, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हरषित राणा, वेंकटेश अय्यर, रोवमैन पॉवेल
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अंगकृष रघुवंशी, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, एनरिक नॉर्टजे
कोलकाता नाईट राइडर टीम के मालिक कौन है?
कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी को शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कंपनी ने अभिनेत्री जूही चावला और उनके पति जय मेहता के साथ मिलकर 75.09 मिलियन डॉलर में खरीदा था।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के वर्तमान अध्यक्ष सौरभ गांगुली को केकेआर का आइकन खिलाड़ी नामित किया गया है।