Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru
Royal Challengers Bengaluru won by 18 runs

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम 2026: स्क्वाड, कप्तान, शेड्यूल, आँकड़े और मालिक

आईपीएल की हैदराबाद फ्रेंचाइजी टीम सनराइजर्स हैदराबाद एक बार (2016 में) IPL का खिताब जीत चुकी है। 2026 में SRH टीम के कप्तान ईशान किशन है। आइये इसके बारें में विस्तार से जानते है...

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हैदराबाद, तेलंगाना स्थित एक फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम है, जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलती है। फ्रैंचाइज़ी के मालिक सन ग्रुप के कलानिधि मारन है। हैदराबाद टीम, आईपीएल की शुरुआत के 5 साल बाद 2013 में इसका हिस्सा बनी, इसकी एंट्री इंडियन प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन में डेक्कन चार्जर्स के हटने के बाद हुई थी।

IPL 2026 में पैट कमिंस को टीम का नियमित कप्तान और डेनियल विटोरी को मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। टीम का प्राथमिक घरेलू मैदान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद है।

Sunrisers Hyderabad IPL Team 2026
Sunrisers Hyderabad IPL Team 2026
सनराइजर्स हैदराबाद 2026 आईपीएल टीम डिटेल्स
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
स्थापितवर्ष 2012
स्थानहैदराबाद, तेलंगाना
मालिककलानिधि मारन (सन टीवी नेटवर्क)
कप्तानपैट कमिंस
अंतरिम कप्तानईशान किशन
मुख्य कोचडेनियल विटोरी
घरेलू मैदानराजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद
खिताब1 बार (2016)
ऑफिसियल वेबसाइटsunrisershyderabad.in/

सनराइजर्स हैदराबाद अपनी मजबूत गेंदबाजी और धमाकेदार बैटिंग के लिए जानी जाती है। डेविड वार्नर, रशीद खान, भुवनेश्वर कुमार, और केन विलियमसन जैसे खिलाडियों ने इसे नई उचाईयों तक पहुंचाया है। टीम ने डेविड वार्नर की अद्भुत कैप्टन्सी में आईपीएल 2016 का खिताब जीता था।

डेविड वार्नर और केन विलियमसन ये दोनों ही टीम के शीर्ष बल्लेबाज़ रहे है, लेकिन ये दोनों ही अब टीम का हिस्सा नहीं है, 2025 में वार्नर और विलियमसन दोनों ही अनसोल्ड रहे है तो वही टॉप गेंदबाज राशिद खान गुजरात टाइटन्स का हिस्सा है।


सनराइजर्स हैदराबाद टीम में कौन-कौन खिलाड़ी खेलेंगे?

आईपीएल के पिछले सीज़न की तरह इस बार भी हैदराबाद की टीम ने अपने कुछ खिलाड़ियों को नीलामी से पहले ही रिलीज कर दिया था और ऑक्शन से कुल 10 खिलाड़ियों को खरीदा है। जिसमें से भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ‘लियाम लिविंगस्टोन के लिए फ्रेंचाइजी ने ₹13 करोड़ की सबसे महंगी बोली लगाईं है।

2026 में नीलामी से खरीदे गए प्लेयर: ईशान किशन (₹11.25 करोड़), मोहम्मद शमी (₹10 करोड़), हर्षल पटेल (₹8 करोड़), अभिनव मनोहर (₹3.2 करोड़), राहुल चाहर (₹3.2 करोड़), एडम ज़म्पा (₹2.4 करोड़), सिमरजीत सिंह (₹1.5 करोड़), ईशान मलिंगा (₹1.2 करोड़), ज़ीशान अंसारी (₹40 लाख), कामिंदु मेंडिस (₹75 लाख), जयदेव उनादकट (₹1 करोड़), ब्रायडन कार्स (₹1 करोड़), अथर्व ताइडे (₹30 लाख), सचिन बेबी (₹30 लाख), अनिकेत वर्मा (₹30 लाख)

रिलीज किए गए खिलाड़ी: वानिंदु हसरंगा, एडेन मार्कराम, मयंक अग्रवाल, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अनमोलप्रीत सिंह, उपेन्द्र सिंह यादव, अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, सनवीर सिंह, आकाश सिंह, शाहबाज़ अहमद, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, उमरान मलिक, मयंक मारकंडे, झटवेध सुब्रमण्यन, विजयकांत व्यासकांत

सनराइजर हैदराबाद टीम प्लेयर्स लिस्ट 2026
खिलाड़ीबेस मूल्य (₹)मूल्य (₹)
1.हेनरिक क्लासेन23.00 करोड़
2.पैट कमिंस18.00 करोड़
3.ट्रैविस हेड14.00 करोड़
4.अभिषेक शर्मा14.00 करोड़
5.लियम लिविंगस्टन13.00 करोड़
6.इशान किशन11.25 करोड़
7.हर्षल पटेल8.00 करोड़
8.नीतीश कुमार रेड्डी6.00 करोड़
9.जैक एडवर्ड्स3.00 करोड़
10.सलील अरोड़ा1.50 करोड़
11.इशान मलिंगा1.20 करोड़
12.ब्राइडन कार्स1.00 करोड़
13.जयदेव उनादकट1.00 करोड़
14.कामिंडु मेंडिस0.75 करोड़
15.शिवम मावी0.75 करोड़
16.ज़ीशान अंसारी0.40 करोड़
17.ओंकार तरमाले0.30 करोड़
18.Amit Kumar0.30 करोड़
19.Shivang Kumar0.30 करोड़
20.क्रेन्स फुलेतरा0.30 करोड़
21.अनिकेत वर्मा0.30 करोड़
22.साकिब हुसैन0.30 करोड़
23.आर स्मरण0.30 करोड़
24.प्रफुल हिंगे0.30 करोड़
25.हर्ष दुबे0.30 करोड़
यहाँ देखें: IPL 2026 की सभी टीमों का स्क्वाड और सेलरी

हैदराबाद आईपीएल टीम का कप्तान कौन है 2026 में?

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने टीम की कप्तानी करने वाले एडेन मार्कराम को रिलीज कर 2024 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ‘पैट कमिंस‘ को सनराइजर्स हैदराबाद का नया कप्तान घोषित किया, जो 2026 में भी टीम के नियमित कप्तान है। फ्रैंचाइजी ने उन्हे 18 करोड़ रूपये की कीमत में रीटेन किया है। हालांकि नियमित कप्तान पैट कमिंस के चोटिल होने के कारण शुरुआती मैचों में ईशान किशन कप्तानी संभालेंगे, जबकि अभिषेक शर्मा उप-कप्तान होंगे।


हैदराबाद (SRH) टीम के प्लेइंग 11 खिलाड़ी कौन-कौन है?

SRH संभावित प्लेइंग इलेवन 2026: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिख क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा।


सब्स्टीट्यूट / इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पेन, रविचंद्रन स्मरण और साकिब हुसैन

 



SunRisers Hyderabad (SRH) 2026 Match Schedule

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीज़न में सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ 28 मार्च, शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा।

IPL 2026 में सनराईजर हैदराबाद का मैच शेड्यूल
तारीख़ (समय)हैदराबाद (SRH) Vsस्थान
23 मार्च
(दोपहर 03:30 बजे)
राजस्थान (RR)राजीव गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
27 मार्च
(रात 07:30 बजे)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)राजीव गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
30 मार्च
(दोपहर 03:30 बजे)
दिल्ली कैपिटल्स (DC)वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम
03 अप्रैल
(रात 07:30 बजे)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)ईडन गार्डन्स, कोलकाता
06 अप्रैल
(रात 07:30 बजे)
गुजरात टाइटंस (GT)राजीव गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
12 अप्रैल
(रात 07:30 बजे)
पंजाब किंग्स (PBKS)राजीव गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
17 अप्रैल
(रात 07:30 बजे)
मुंबई इंडियंस (MI)वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
23 अप्रैल
(रात 07:30 बजे)
मुंबई इंडियंस (MI)राजीव गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
25 अप्रैल
(रात 07:30 बजे)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
02 मई
(रात 07:30 बजे)
गुजरात टाइटंस (GT)नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
05 मई
(रात 07:30 बजे)
दिल्ली कैपिटल्स (DC)राजीव गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
10 मई
(रात 07:30 बजे)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)राजीव गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
13 मई
(रात 07:30 बजे)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
18 मई
(रात 07:30 बजे)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)बीआरएसएबीवी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
यहाँ देखें: IPL 2026 के सभी मैचों का शेड्यूल


Hyderabad (SRH) IPL Team Statistics & Previous Season overview

2013 में आईपीएल में डेब्यू करने के साथ ही कुमार संगकारा की कप्तानी में एसआरएच अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही और प्ले ऑफ तक पहुंची। 2014 में शिखर धवन को कप्तान बनाया गया और इस साल टीम में छठा स्थान हासिल किया, इसके बाद 2015 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में भी चुना टीम छठे स्थान पर ही रही।

हालांकि IPL 2016 के फाइनल में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ 8 रनों से जीत हासिल कर अपना पहला खिताब जीता और चैम्पियन बनी।

2017 में प्ले ऑफ़ तक पहुंची और तीसरा स्थान हासिल किया, 2018 और 2019 के लिए में केन विलियमसन को कप्तान बनाया गया इस बार टीम का प्रदर्शन बढ़िया रहा और टीम 2018 में रनर अप तथा 2019 में दूसरा स्थान पर थी।

इसके बाद 2020 में एक बार फिर डेविड वॉर्नर को कप्तान बनाया गया और इस बार भी टीम प्ले ऑफ़ तक पहुंची। हालंकि IPL 2021 और 2022 में केन विलियमसन पर टीम ने दुबारा भरोसा किया लेकिन वे इस पर खरे नही उतरे और दोनों ही सीज़न में टीम 8वें पायेदान पर रही।

सनराइजर हैदराबाद टीम की पिछली परफॉरमेंस (SRH Points Table)
वर्षमैच खेलेंजीतेहारेरैंक
2013171074 (प्लेऑफ)
201414686
201514776
201617116विजेता
201715864 (प्लेऑफ)
201817107रनर अप
201915694 (प्लेऑफ)
202016883 (प्लेऑफ)
2021143118
202214688
कुल15373771 बार विजेता
1 बार रनर अप
यहाँ देखें: इंडियन प्रीमियर लीग पॉइंट्स टेबल


सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मालिक कौन है?

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की एक फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम है, जो हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करती है। इस फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक़ भारतीय मीडिया संगठन सन ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और मालिक कलानिधि मारन के पास हैं। 2025 में उनकी कुल संपत्ति लगभग 2.3 अरब डॉलर (18 हजार करोड़ रुपये) है। कंपनी का कारोबार केबल टेलीविजन, DTH सर्विस, रेडियो, फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री तथा प्रकाशन क्षेत्र (समाचारपत्र और मैगजीन्स) तक फैला हुआ है।

वर्ष 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL में अपनी शुरुआत की, और डेक्कन चार्जर्स की जगह ली, जिसके मालिक दिवालिया हो गए थे। सन टीवी नेटवर्क ने पांच साल के लिए ₹425.25 करोड़ की डील में फ्रैंचाइज़ी का अधिग्रहण कर लिया। 2022 के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल की आठवीं सबसे महंगी टीम है जिसकी अनुमानित कीमत ₹596 करोड़ है।


 

T20 Adda Team
           
T20 Adda Team            
T20Adda.com पर पाएँ T20, ODI, टेस्ट, वर्ल्ड कप, एशिया कप और IPL, WPL जैसी क्रिकेट लीग्स की खबरें, स्कोर, शेड्यूल, स्क्वॉड और फैंटेसी टिप्स।

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें👇

Leave a Comment