दिल्ली स्थित आईपीएल की फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम की स्थापना 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (Delhi Daredevils) के नाम से हुई थी, लेकिन 2018 में टीम का नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स किया गया। इसका मालिकाना हक़ संयुक्त रूप से जेएसडब्ल्यू ग्रुप और जीएमआर ग्रुप के पास है। टीम अपने सभी घरेलू मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (पूर्व: फिरोज शाह कोटला स्टेडियम) में खेलती है।
दिल्ली टीम की कप्तानी ऋषभ पंत, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, महेला जयवर्धने, जहीर खान, श्रेयस अय्यर और रॉस टेलर जैसे खिलाड़ी चुके हैं लेकिन कोई भी दिल्ली को अब तक आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीता सका है। हालांकि 2020 में आईपीएल के 13वें सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम पहली बार फाइनल तक पहुंची लेकिन खिताब नहीं जीत सकी, और इसे उपविजेता बनकर की सन्तुष्ट होना पड़ा।

![]() | दिल्ली कैपिटल्स (DC) |
स्थापित | वर्ष 2008 |
स्थान | नई दिल्ली, भारत |
मालिक | जीएमआर और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड |
कप्तान | अक्षर पटेल |
मुख्य कोच | हेमांग बदानी |
घरेलू मैदान | अरुण जेटली स्टेडियम |
ऑफिसियल वेबसाइट | delhicapitals.in |
दिल्ली की टीम में कौन कौन से खिलाड़ी खेलेंगे? (Delhi Capitals Team Squad)
दिल्ली की आईपीएल टीम ने इस बार 2025 सीजन में मेगा-ऑक्शन होने के कारण अपने केवल 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया था और नीलामी से भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल को 14 करोड रुपए में बोली लगाकर खरीदा है। खास बात यह है की फ्रैंचाइजी ने इस बार मिचेल स्टार्क को ₹11.75 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है।
बल्लेबाज | ||
---|---|---|
खिलाड़ी | बेस मूल्य (₹) | नीलामी मूल्य (₹) |
केएल राहुल | 2 करोड़ | 14 करोड़ |
जेक फ्रेजर-मैकगर्क | 2 करोड़ | 9 करोड़ |
करुण नायर | 30 लाख | 50 लाख |
फाफ डु प्लेसिस | 2 करोड़ | 2 करोड़ |
विकेटकीपर बल्लेबाज | ||
खिलाड़ी | बेस मूल्य (₹) | नीलामी मूल्य (₹) |
डोनोवन फेरेरा | 75 लाख | 75 लाख |
अभिषेक पोरेल | रीटेन | 4 करोड़ |
ट्रिस्टन स्टब्स | रीटेन | 10 करोड़ |
ऑलराउंडर | ||
खिलाड़ी | बेस मूल्य (₹) | नीलामी मूल्य (₹) |
अक्षर पटेल | रीटेन | 16.5 करोड़ |
समीर रिज़वी | 30 लाख | 95 लाख |
अशुतोष शर्मा | 30 लाख | 3.8 करोड़ |
दर्शन नालकंडे | 30 लाख | 30 लाख |
विप्रज निगम | 30 लाख | 50 लाख |
अजय मंडल | 30 लाख | 30 लाख |
मनवंत कुमार | 30 लाख | 30 लाख |
त्रिपुराना विजय | 30 लाख | 30 लाख |
माधव तिवारी | 30 लाख | 40 लाख |
गेंदबाज | ||
खिलाड़ी | बेस मूल्य (₹) | नीलामी मूल्य (₹) |
मिचेल स्टार्क | 2 करोड़ | 11.75 करोड़ |
टी. नटराजन | 2 करोड़ | 10.75 करोड़ |
मोहित शर्मा | 50 लाख | 2.2 करोड़ |
मुकेश कुमार | 2 करोड़ | 8 करोड़ |
दुश्मंथा चमीरा | 75 लाख | 75 लाख |
कुलदीप यादव | रीटेन | 13.25 करोड़ |
यहाँ देखें:IPL 2025 की सभी टीमों का स्क्वाड और सेलरी |
2025 में दिल्ली कैपिटल का कैप्टन कौन है?
दिल्ली कैपिटल्स ने 2025 सीजन के लिए भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। यह पहली बार है जब अक्षर किसी IPL टीम की कप्तानी करेंगे, हालांकि वे टीम में उप-कप्तान की भूमिका निभा चुके है। अक्षर पटेल 2019 से टीम का हिस्सा हैं और अपने अनुभव के दम पर उन्होंने टीम में अहम भूमिका निभाई है।
अक्षर पटेल टीम के 10वें कप्तान है, उनसे पहले 2009 में गौतम गंभीर, 2012 में वीरेंद्र सहवाग और फिर महेला जयवर्धने जैसे दिग्गजों ने टीम की कमान संभाली। 2016 में ज़हीर खान कप्तान बने, और 2020 में श्रेयस अय्यर की चोट के बाद ऋषभ पंत ने नेतृत्व कर टीम को शानदार प्रदर्शन दिलाया। 2023 में पंत के चोटिल होने पर डेविड वॉर्नर ने कप्तानी की जिम्मेदारी उठाई। 2024 में ऋषभ पंत ने एक बार फिर से दिल्ली की कप्तानी की।
2025 में DC के कोच कौन है?
कोचिंग में भी दिल्ली की IPL टीम ने कई बड़े नामों को मौका दिया है— गैरी कर्स्टन और राहुल द्रविड़ जैसे कोच टीम का हिस्सा रहे हैं। बाद में रिकी पोंटिंग ने टीम को नई दिशा दी और 2020–2021 के बेहतरीन सीजन में साथ निभाया। अब 2025 आईपीएल के लिए हेमांग बदानी टीम के मुख्य कोच हैं।
इसके अलावा मैथ्यू मॉट सहायक कोच और मुनाफ पटेल गेंदबाजी कोच है। 2025 सीजन में केविन पीटरसन को टीम का मेंटर तथा वेणुगोपाल राव को फ्रेंचाइजी का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया गया है।
डीसी टीम में प्लेइंग 11 खिलाड़ी कौन हैं?(2025 में)
DC Playing 11: रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
इंपैक्ट प्लेयर्स: अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, एनरिक नॉर्टजे, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय
दिल्ली आईपीएल टीम फुल स्क्वाड:
रीटेन खिलाड़ी (Retained Players):अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव
नीलामी से खरीदे गए खिलाड़ी (Bought from Auction):
केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फेरेरा, समीर रिज़वी, अशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, टी. नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुश्मंथा चमीरा
Delhi Capitals (DC) 2025 Match Time Table
पुरुष आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल का आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ 15 मई को शाम 7:30 बजे होगा।
तारीख़ | मैच | समय | स्थान |
---|---|---|---|
24 मार्च | लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स | रात 7:30 बजे | विशाखापत्तनम |
30 मार्च | सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स | दोपहर 3:30 बजे | विशाखापत्तनम |
05 अप्रैल | चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स | दोपहर 3:30 बजे | एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
10 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स | रात 7:30 बजे | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर |
13 अप्रैल | मुंबई इंडियंस वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स | रात 7:30 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
16 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स | रात 7:30 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
19 अप्रैल | गुजरात टाइटन्स वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स | दोपहर 3:30 बजे | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
22 अप्रैल | लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स | रात 7:30 बजे | लखनऊ |
27 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स | रात 7:30 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
29 अप्रैल | कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स | रात 7:30 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
05 मई | सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स | रात 7:30 बजे | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद |
08 मई | पंजाब किंग्स वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स | रात 7:30 बजे | धर्मशाला |
11 मई | गुजरात टाइटन्स वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स | रात 7:30 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
15 मई | मुंबई इंडियंस वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स | रात 7:30 बजे | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
यहाँ देखें: IPL 2025 के सभी मैचों का शेड्यूल |
दिल्ली की राजधानियों टीम की न्यू जर्सी
दिल्ली कैपिटल्स ने टाटा आईपीएल 2025 सीज़न के लिए टीम की नई जर्सी लॉन्च कर दी है। इसके फ्रन्ट में टीम के टाइटल स्पॉन्सर Hero Fincorp का लोगों देखा जा सकता है, तो वहीं प्रिंसिपल स्पॉन्सर ALL Seasons की ब्रांडिंग चेस्ट पर दी गई है। बैक साइड में DP वर्ल्ड का लोगों दिखाई देता है।

Delhi (DC) IPL Team Statistics & Previous Performance
2008 में लीग के डेब्यू सीजन में दिल्ली की टीम चौथे नंबर पर रही और 2009 में तीसरा स्थान मिला। 2010 में पांचवें स्थान पर रहने के बाद, 2011 में टीम का प्रदर्शन बहुत बेकार रहा और टीम सबसे लास्ट नंबर पर थी।
2012 में टीम ने वापसी की और तीसरा स्थान हासिल किया, लेकिन अगले ही सीजन 2013 में सीधा नौवें नंबर पर चली गई और 2014 में एक बार फिर अंतिम स्थान पर रही।
इसके बाद 2015 में सातवां, 2016 और 2017 में छठा स्थान हासिल करने के बाद टीम 2018 में फिर अंतिम स्थान पर आ गई।
2019 के सीजन में कप्तानी श्रेयस अय्यर को मिली और टीम प्ले ऑफ तक पहुंची, इसके बाद 2020 में भी श्रेयस अय्यर का जादू चला और टीम उप-विजेता रही। हालंकि 2021 में ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली की टीम ने काफी बढ़िया प्रदर्शन किया और प्लेऑफ तक पहुंची लेकिन दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता (केकेआर) से हारकर खिताबी रेस से बाहर हो गई।
पिछले साल 2022 में दिल्ली आईपीएल टीम ने खासा प्रभावित नहीं किया और अंक तालिका में पांचवें नंबर पर रही।
वर्ष | मैच खेलें | जीते | हारे | रैंक |
---|---|---|---|---|
2008 | 15 | 7 | 7 | 4 |
2009 | 15 | 10 | 5 | 3 |
2010 | 14 | 7 | 7 | 5 |
2011 | 14 | 4 | 9 | 10 |
2012 | 18 | 11 | 7 | 3 |
2013 | 16 | 3 | 13 | 9 |
2014 | 14 | 2 | 12 | 8 |
2015 | 14 | 5 | 9 | 7 |
2016 | 14 | 7 | 7 | 6 |
2017 | 14 | 6 | 8 | 6 |
2018 | 14 | 5 | 9 | 8 |
2019 | 16 | 10 | 6 | 3 |
2020 | 17 | 9 | 8 | उप-विजेता |
2021 | 16 | 10 | 6 | 1 |
2022 | 14 | 7 | 7 | 5 |
कुल | 225 | 103 | 120 | 1 बार रनर अप |
यहाँ देखें: इंडियन प्रीमियर लीग पॉइंट्स टेबल |
दिल्ली कैपिटल्स टीम के मालिक कौन है?
वर्तमान में दिल्ली की आईपीएल टीम के मालिक GMR ग्रुप के पार्थ जिंदल और JSW स्पोर्ट्स के किरण कुमार ग्रांधी है।
2008 में दिल्ली की टीम को जीएमआर ग्रुप ने 84 मिलियन डॉलर में खरीदा था। लेकिन मार्च 2018 में, GMR ने दिल्ली डेयरडेविल्स की 50% हिस्सेदारी JSW स्पोर्ट्स को ₹550 करोड़ (US$72 मिलियन) में बेच दी। और दिसंबर 2018 में, टीम ने अपना नाम दिल्ली डेयरडेविल्स से बदलकर दिल्ली कैपिटल्स कर लिया।
◉ IPL के विजेताओं की लिस्ट
◉ IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी?
◉ IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी