गुजरात टाइटन्स IPL टीम 2025: प्लेयर्स, कप्तान, शेड्यूल, आँकड़े और मालिक

CVC कैपिटल्स के स्वामित्व वाली Gujarat Titans IPL की फ्रेंचाइजी टीम है, जो एक बार 2022 में इस लीग की चैंपियन बनी थी। 2025 में टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। आइये इसके बारें में विस्तार से जानते है...

गुजरात आईपीएल टीम प्लेयर्स डिटेल्स: साल 2022 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में शामिल हुई दो नई टीमों में से एक गुजरात टाइटंस‘ (Gujarat Titans) की फ्रेंचाइजी सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स को 5625 करोड़ रूपये में मिली है। टीम ने अपने डेब्यू सीज़न में ही आईपीएल का खिताब जीत लिया था और 16वें सीज़न में यह रनरअप रही थी।

गुजरात टाइटन्स (GT), अहमदाबाद स्थित एक क्रिकेट टीम है, जो साल 2022 से IPL खेलती आ रही है इसके मालिक सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स है। टीम अपने सभी घरेलू मैच मोटेरा, अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलती है। यहाँ गुजरात टाइटंस टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट और 2025 में गुजरात आईपीएल टीम का कप्तान (Captain) कौन है? पिछली परफॉर्मेंस तथा इनके मालिक (Owner) की डिटेल्स दी गई है।

IPL 2025: Gujarat Titans Team Players List, Captain, Owner
IPL 2025: Gujarat Titans Team Players List, Captain, Owner

गुजरात टाइटन आईपीएल टीम 2025 की डिटेल्स
गुजरात टाइटन्स (GT)
स्थापित25 अक्टूबर 2021
स्थानअहमदाबाद, गुजरात
मालिकCVC कैपिटल्स ग्रुप (33%) और टोरेंट ग्रुप (67%)
कप्तानशुभमन गिल
कोचआशीष नेहरा
घरेलू मैदाननरेंद्र मोदी स्टेडियम (गुजरात)
खिताब1 बार (2022)
स्पोंसरड्रीम11 (मुख्य), टोरेंट ग्रुप, Jio, BKT, Astral Pipes आदि
वेबसाइटgujarattitansipl.com

 

गुजरात टाइटन्स खिलाड़ी 2025 लिस्ट (प्राइस के साथ)

  • 1. राशिद खान (गेंदबाज) – 18 करोड़
  • 2. शुबमन गिल (बल्लेबाज) – 16.5 करोड़
  • 3. जोस बटलर (विकेट कीपर) – 15.75 करोड़
  • 4. मोहम्मद सिराज (गेंदबाज) – 12.25 करोड़
  • 5. कागिसो रबाडा (गेंदबाज) – 10.75 करोड़
  • 6. प्रसीद कृष्ण (गेंदबाज) – 9.5 करोड़
  • 7. साईं सुदर्शन (बल्लेबाज) – 8.5 करोड़
  • 8. राहुल तेवतिया (ऑलराउंडर) – 4 करोड़
  • 9. शाहरुख खान (ऑलराउंडर) – 4 करोड़
  • 10. वॉशिंगटन सुंदर (ऑलराउंडर) – 3.2 करोड़
  • 11. शेरफेन रदरफोर्ड (बल्लेबाज) – 2.6 करोड़
  • 12. जेराल्ड कोएत्जी (गेंदबाज) – 2.4 करोड़
  • 13. साईं किशोर (ऑलराउंडर) – 2 करोड़
  • 14. ग्लेन फिलिप्स (बल्लेबाज) – 2 करोड़
  • 15. महिपाल लोमरोर (ऑलराउंडर) – 1.7 करोड़
  • 16. अरशद खान (बल्लेबाज) – 1.3 करोड़
  • 17. गुरनूर बराड़ (ऑलराउंडर) – 1.3 करोड़
  • 18. करीम जानत (ऑलराउंडर) – 75 लाख
  • 19. इशांत शर्मा (गेंदबाज) – 75 लाख
  • 20. जयन्त यादव (ऑलराउंडर) – 75 लाख
  • 21. कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर) – 65 लाख
  • 22. निशांत सिंधु (ऑलराउंडर) – 30 लाख
  • 23. मानव सुथार (गेंदबाज) – 30 लाख
  • 24. अनुज रावत (विकेट कीपर) – 30 लाख
  • 25. कुलवंत खेजरोलिया (गेंदबाज) – 30 लाख


गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कितने खिलाड़ी खरीदे हैं?

गुजरात ने मेगा ऑक्शन से कुल 20 खिलाड़ी खरीदे है, जिसमें शामिल है: जोस बटलर (₹15.75 करोड़), मोहम्मद सिराज (₹12.25 करोड़), कागिसो रबाडा (₹10.75 करोड़), प्रसिद्ध कृष्णा (₹9.50 करोड़), वॉशिंगटन सुंदर (₹3.20 करोड़), शेरफेन रदरफोर्ड (₹2.60 करोड़), जेराल्ड कोएत्जी (₹2.40 करोड़), ग्लेन फिलिप्स (₹2 करोड़), साई किशोर (₹2 करोड़), महिपाल लोमरोर (₹1.70 करोड़), गुरनूर सिंह बराड़ (₹1.30 करोड़), मोहम्मद अरशद खान (₹1.30 करोड़), करीम जानत (₹75 लाख), जयंत यादव (₹75 लाख), इशांत शर्मा (₹75 लाख), कुमार कुशाग्र (₹65 लाख), कुलवंत खेजरोलिया (₹30 लाख), मानव सुथार (₹30 लाख), अनुज रावत (₹30 लाख), निशांत सिंधु (₹30 लाख)।


GT रिटेन प्लेयर्स की सूची 2025

अहमदाबाद की IPL फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए कुल 5 खिलाड़ियों शुभमन गिल, राशिद खान, साईं सुदर्शन, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान को रिटेन किया है। जहाँ राशिद खान को सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपये मिले, जबकि कप्तान शुभमन गिल को 16.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। साई सुदर्शन को 8.5 करोड़ रुपये मिले, और राहुल तेवतिया व शाहरुख खान को 4-4 करोड़ रुपये में बरकरार रखा गया।

पिछली साल ही भारतीय ऑलराउंडर और टीम के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या गुजरात का साथ छोड़कर दुबारा मुंबई इंडियन में शामिल हो गए थे।


रिलीज किए गए खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की नीलामी से पहले गुजरात की टीम ने अपने 20 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था, इसमें शामिल थे, डेविड मिलर, शरथ बीआर, कार्तिक त्यागी, जयंत यादव, अजमतुल्लाह उमरजई, विजय शंकर, उमेश यादव, मोहित शर्मा, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), स्पेंसर जॉनसन, जोशुआ लिटिल, नूर अहमद, दर्शन नालकंडे, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मानव सुथार, संदीप वारियर, केन विलियमसन, रिद्धिमान साहा, सुशांत मिश्रा।



2025 में गुजरात टाइटंस के कप्तान कौन हैं?

आईपीएल 2025 सीज़न के लिए शुभमन गिल को एक बार फिर गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाया गया है। शुभमन गिल अपनी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं और अब टीम की अगुवाई करते हुए भी दिखाई देंगे। हालांकि अफगानी गेंदबाज राशिद खान भी उपकप्तान के रूप में मैदान में उनका साथ देते नजर आएंगे।

इस बार शुभमन गिल ने हार्दिक पंड्या की जगह ली है, आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या इस बार ट्रेड विंडो के तहत मुंबई इंडियन्स टीम में शामिल हो गए है। गुजरात टाइटंस ने अपने पहले सीज़न 2022 में हार्दिक की कप्तानी में खिताब जीता था, लेकिन 2023 में फाइनल में हारकर दूसरे स्थान पर रही। 2024 में शुभमन की कप्तानी में टीम आठवें स्थान पर रही।

 

गुजरात टाइटंस के कोच और मेंटर

अनुभवी पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को गुजरात आईपीएल टीम का हेड कोच बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर गैरी क्रिस्टन टीम के मैटर है, और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज विक्रम सोलंकी को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया गया है।

गुजरात टाइटंस में सबसे अच्छा खिलाड़ी कौन है?

शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के टॉप बल्लेबाज हैं उन्होंने पिछले दो सीज़न में टीम के लिए सबसे ज्यादा 1316 रन बनाए हैं, 2023 सीज़न में वे आईपीएल के ऑरेंज कैप विजेता भी रहे थे। तो वही गेंदबाजी में अफगानिस्तान के राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा टीम के लिए सर्वाधिक विकेट ले सकते है। इसके साथ ही साई सुदर्शन भी इस टीम के लिए एक प्रमुख रन स्कोरर साबित हो सकते है। वे अपने पिछले 3 सीजन में कुल 1034 रन बना चुके है।

 

गुजरात टाइटन का मैच कब-कब है?

आईपीएल के 18वें सीजन में गुजरात टाइटंस (GT) का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स (MI) के साथ 25 मार्च 2025 को शाम 7:30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, तो वहीं 29 मार्च को मुंबई (MI), 2 अप्रैल को बैंगलुरु (RCB) और 9 अप्रैल को राजस्थान (RR) व 12 अप्रैल को लखनऊ (LSG) के साथ आगे के मुकाबले होने है।

GT Match Schedule 2025
  • 25 मार्च (शाम 7:30 बजे) Vs
    पंजाब किंग्स (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
  • 29 मार्च (शाम 7:30 बजे) Vs
    मुंबई इंडियन्स (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
  • 2 अप्रैल (शाम 7:30 बजे) Vs
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु)
  • 6 अप्रैल (शाम 7:30 बजे) Vs
    सनराइजर्स हैदराबाद (राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद)
  • 9 अप्रैल (शाम 7:30 बजे) Vs
    राजस्थान रॉयल्स (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
  • 12 अप्रैल (दोपहर 3:30 बजे) Vs
    लखनऊ सुपर जायंट्स (अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ)
  • 19 अप्रैल (दोपहर 3:30 बजे) Vs
    दिल्ली कैपिटल्स (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
  • 21 अप्रैल (शाम 7:30 बजे) Vs
    कोलकाता नाइट राइडर्स (ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
  • 28 अप्रैल (शाम 7:30 बजे) Vs
    राजस्थान रॉयल्स (सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर)
  • 2 मई (शाम 7:30 बजे) Vs
    सनराइजर्स हैदराबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
  • 6 मई (शाम 7:30 बजे) Vs
    मुंबई इंडियन्स (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
  • 11 मई (शाम 7:30 बजे) Vs
    दिल्ली कैपिटल्स (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
  • 14 मई (शाम 7:30 बजे) Vs
    लखनऊ सुपर जायंट्स (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
  • 18 मई (दोपहर 3:30 बजे) Vs
    चेन्नई सुपर किंग्स (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)

 

गुजरात की आईपीएल टीम के पिछले आंकड़े

गुजरात की आईपीएल टीम वर्ष 2022 से ही इंडियन प्रीमियर लीग से जुडी हैं, ऐसे में अपने पहले ही सीजन में इसने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए, हार्दिक पांड्या की अगुवाई में अपना पहला टाइटल खिताब जीत लिया है और इस लीग की सफल टीमों की लिस्ट में शुमार हो गई है। साल 2023 में ये रनरअप रही थी, हालांकि यह पॉइंट्स टेबल में पहले नम्बर पर थी।

गुजरात टीम की पिछली परफॉरमेंस (GT Points Table)
वर्षमैच खेलेंजीतेहारेरैंक
202216124विजेता
202317116रनरअप
202414578वां
यहाँ देखें: इंडियन प्रीमियर लीग पॉइंट्स टेबल

आईपीएल 2024 में गुजरात की आईपीएल टीम ने कुल 14 मैच खेलकर 5 मैच जीते हैं और 7 मैचों में इसे हार मिली है। टीम की ओर से पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी साई सुदर्शन थे, तो वही गेंदबाजी में अपना कमाल दिखाते हुए टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी मोहित शर्मा रहे थे।

 

गुजरात आईपीएल टीम में कौन-कौन खिलाड़ी हैं?

गुजरात टाइटंस टीम स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, गेराल्ड कोएत्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुतार, अनुज रावत, अरशद खान, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु।

GT Playing 11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन (ओपनिंग बल्लेबाज), जोस बटलर, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, मोहम्मद सिराज। (इम्पैक्ट प्लेयर: ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर)

 

 

गुजरात आईपीएल टीम की जर्सी (Gujarat Titans IPL Team Jersey)

इस क्रिकेट लीग की बाकी Teams की तरह ही गुजरात टाइटन्स की भी एक खास जर्सी (Jersey) के साथ मैदान में दिखाई दे रही है, यह खास जर्सी टीम का पहचान है और और इसका प्रतिनिधित्व करेंगी।

Team का मुख्य प्रयोजक (Sponsor) होने के कारण आपको अहमदाबाद टीम की जर्सी पर सामने की तरफ भारतीय फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म Dream11 का Brand Logo दिखाई देगा। इसके साथ ही पीछे की तरफ BKT और चेस्ट ब्रांडिंग टोरेंट ग्रुप की होगी।

Gujarat Titans IPL Team Jersey
Gujarat Titans IPL Team Jersey

Ahmedabad IPL Franchise Name & Logo:

CVC कैपिटल पार्टनर्स के स्वामित्व वाली अहमदाबाद की आईपीएल फ्रेंचाइजी ने 09 फरवरी 2022 को अपने आधिकारिक नाम ‘गुजरात टाइटंस‘ (Gujarat Titans) की घोषणा की। जिसके बाद 20 फरवरी 2022 को शाम 5 बजे टीम ने अपना प्रतीक चिन्ह (Logo) पेश किया। जिसे मेटावर्स के जरिए इंट्रोड्यूस किया गया था।

 

 

गुजरात टाइटन्स का मालिक कौन है?

अहमदाबाद आधारित आईपीएल फ्रेंचाइजी के Owner (मालिक) टोरेंट ग्रुप और सीवीसी कैपिटल्स ग्रुप है। कंपनी ने Gujarat Titans का मालिकाना हक़ 5625 करोड़ रूपये (692 मिलियन डॉलर से अधिक) की बोली लगाकर हासिल किया है।

इस टीम का मालिकाना हक शुरुआत में CVC Capital Partners के पास था। बाद में, Torrent Group ने इस टीम की 67% हिस्सेदारी खरीद ली और अब यह समूह टीम का बड़ा हिस्सा संचालित करता है।

CVC Capital Partners एक ब्रिटिश प्राइवेट इक्विटी और इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी फर्म है, जिसका मुख्यालय लक्जमबर्ग (लंदन) में है। जिसके सह-संस्थापक और सह-अध्यक्ष ‘स्टीव कोल्टेस‘ है। वर्ष 2019 तक कंपनी के पास लगभग 75 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी।


गुजरात लॉयंस IPL Team

गुजरात लॉयंस ने 2016 और 2017 में दो सीज़न तक आईपीएल में हिस्सा लिया था। उस समय इस फ्रेंचाइज़ी का स्वामित्व Intex Technologies के पास था। हालांकि, 2017 के बाद यह टीम बंद हो गई। फिर 2021 में यह टीम नए नाम गुजरात टाइटंस और नए लोगो के साथ दोबारा लॉन्च की गई। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में अपनी शुरुआत 2022 सीज़न से की।

 

T20 Adda Team
           
T20 Adda Team            
T20Adda.com पर पाएँ T20, ODI, टेस्ट, वर्ल्ड कप, एशिया कप और IPL, WPL जैसी क्रिकेट लीग्स की खबरें, स्कोर, शेड्यूल, स्क्वॉड और फैंटेसी टिप्स।

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें👇

Leave a Comment