MI Team Players 2025: मुंबई इंडियंस, मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित एक फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट टीम है, जो 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही इसका हिस्सा रही है। यह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीम भी है, जो सबसे ज्यादा 5 बार टीम इस टूर्नामेंट का ख़िताब जीत चुकी है। आईपीएल की मुंबई फ्रेंचाइजी टीम के मालिक ‘मुकेश अंबानी‘ जी हैं, जिन्हें उनकी सहायक कंपनी ‘इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड‘ के तहत इसका मालिकाना हक़ मिला है।
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या है, जिन्होंने रोहित शर्मा की जगह ली है, और सचिन तेंदुलकर टीम के आइकॉन हैं। इस साल फिर से महेला जयवर्धने टीम के मुख्य कोच होंगे, तो वहीं किरोन पोलार्ड को बैटिंग कोच तथा लसिथ मलिंगा को बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। टीम अपने सभी घरेलू मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलती है।

![]() | मुंबई इंडियन्स (MI) |
स्थापित | वर्ष 2008 |
स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
मालिक | इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (मुकेश और नीता अम्बानी) |
कप्तान | हार्दिक पंड्या |
हेड कोच | महेला जयवर्धने |
आइकन | सचिन तेंडुलकर |
घरेलू मैदान | वानखेड़े स्टेडियम |
खिताब | 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) |
वेबसाइट | mumbaiindians.com |
मुंबई इंडियंस 2025 आईपीएल टीम के खिलाडियों की लिस्ट?
MI के पास ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेलटन जैसे प्रमुख रन स्कोरर और टॉप विकेट लेने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट भी है। तो वहीं टीम को पुराने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और विल जैक्स का भी साथ मिल गया है, जो इस बार कप्तानी भी सम्भालेंगे।
खिलाड़ी | रोल | प्राइस (₹) |
---|---|---|
ट्रेंट बोल्ट | गेंदबाज | 12.5 करोड़ |
नमन धीर | ऑल राउंडर | 5.25 करोड़ |
रॉबिन मिंज | विकेट कीपर | 65 लाख |
करन शर्मा | गेंदबाज | 50 लाख |
रयान रिकेलटन | विकेट कीपर | 1 करोड़ |
दीपक चाहर | गेंदबाज | 9.25 करोड़ |
अल्लाह घाजनफर | गेंदबाज | 4.8 करोड़ |
विल जैक्स | ऑल राउंडर | 5.25 करोड़ |
अश्वनी कुमार | गेंदबाज | 30 लाख |
मिचेल सेंटनर | ऑल राउंडर | 2 करोड़ |
रीस टॉपले | गेंदबाज | 75 लाख |
श्रीजीत कृष्णन | विकेट कीपर | 30 लाख |
राज अंगद बावा | ऑल राउंडर | 30 लाख |
सत्यनारायण राजू | गेंदबाज | 30 लाख |
बेवॉन-जॉन जैकब्स | ऑल राउंडर | 30 लाख |
अर्जुन तेंदुलकर | गेंदबाज | 30 लाख |
लिज़ाड विलियम्स | गेंदबाज | 75 लाख |
विग्नेश पुथुर | गेंदबाज | 30 लाख |
जसप्रित बुमराह | गेंदबाज | 18 करोड़ |
सूर्यकुमार यादव | बल्लेबाज | 16.35 करोड़ |
हार्दिक पंड्या | ऑल राउंडर | 16.35 करोड़ |
रोहित शर्मा | बल्लेबाज | 16.3 करोड़ |
तिलक वर्मा | बल्लेबाज | 8 करोड़ |
MI द्वारा ऑक्शन से खरीदे गए खिलाड़ी
IPL 2025 की मेगा नीलामी से इस बार मुंबई आईपीएल टीम ने कुल 18 खिलाडियों को ख़रीदा है। जिसमें से 12.5 करोड़ रूपये की बोली लगाकर ख़रीदे गए विदेशी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट मुख्य है।
इसके साथ ही ऑक्शन से खरीदे गए प्लेयर्स में शामिल है: दीपक चाहर (9.25 करोड़), विल जैक्स (5.25 करोड़), नमन धीर (5.25 करोड़), अल्लाह घाजनफर (4.80 करोड़), मिचेल सेंटनर (2.00 करोड़), रयान रिकेलटन (1.00 करोड़), लिज़ाड विलियम्स (75 लाख), रीस टॉपले (75 लाख), रॉबिन मिंज (65 लाख), करन शर्मा (50 लाख), विग्नेश पुथुर (30 लाख), अर्जुन तेंदुलकर (30 लाख), बेवॉन-जॉन जैकब्स (30 लाख), वेंकट सत्यनारायण पेनमेत्सा (30 लाख), राज अंगद बावा (30 लाख), श्रीजीत कृष्णन (30 लाख), अश्वनी कुमार (30 लाख)।
मुंबई द्वारा रिलीज़ किए गए प्लेयर्स: डेवॉल्ड ब्रीविस, ईशान किशन, हारविक देसाई, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद नबी, रोमैरियो शेफर्ड, शम्स मुलानी, निहाल वधेरा, गैरेल्ड कोएत्जी, अंशुल कांबोज, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, क्वेना मफाका, कुमार कार्तिकेया सिंह, पियूष चावला, आकाश मदवाल, ल्यूक वुड, दिलशन मधुशंका, श्रेयर गोपाल, नुवान थुशारा.
2025 में मुम्बई इंडियन्स का कप्तान कौन है?
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या है, वे पिछली साल से ही टीम में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के स्थान पर कप्तानी कर रहे है। फ्रेंचाइजी ने 2024 में हार्दिक को ट्रेड विंडो का फायदा उठाते हुए अपने साथ शामिल किया था, पिछले 2 सीजन से हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटन्स टीम के कप्तान थे, उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटन्स 1 बार विजेता और 1 बार उपविजेता रही थी।
हालंकि हिटमैन रोहित शर्मा काफी सालों से मुंबई इंडियन के कप्तान थे, जिनकी कप्तानी में टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 को मिलाकर कुल 5 खिताब जीते हैं। रोहित शर्मा से पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर मुंबई टीम के कैप्टन रह चुके हैं जो अब टीम के आइकन का रोल अदा कर रहे हैं।
IPL 2025 में मुंबई इंडियन्स टाईम टेबल (शेड्यूल)
इस बार भी 10 टीमें शामिल होने के कारण टूर्नामेंट ग्रुप फॉर्मेट में किया जा रहा है और मुंबई (MI) ग्रुप बी में है।
तारीख | मुंबई (MI) बनाम | समय | वेन्यू |
23-मार्च-25 | चेन्नई सुपर किंग्स | शाम 7:30 बजे | एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई |
29-मार्च-25 | गुजरात टाइटन्स | शाम 7:30 बजे | नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
31-मार्च-25 | कोलकाता नाइट राइडर्स | शाम 7:30 बजे | वांखेडे स्टेडियम, मुंबई |
04-अप्रैल-25 | लखनऊ सुपर जायंट्स | शाम 7:30 बजे | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
07-अप्रैल-25 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | शाम 7:30 बजे | वांखेडे स्टेडियम, मुंबई |
13-अप्रैल-25 | दिल्ली कैपिटल्स | शाम 7:30 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
17-अप्रैल-25 | सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 7:30 बजे | वांखेडे स्टेडियम, मुंबई |
20-अप्रैल-25 | चेन्नई सुपर किंग्स | शाम 7:30 बजे | वांखेडे स्टेडियम, मुंबई |
23-अप्रैल-25 | सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 7:30 बजे | राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद |
27-अप्रैल-25 | लखनऊ सुपर जायंट्स | शाम 3:30 बजे | वांखेडे स्टेडियम, मुंबई |
01-मई-25 | राजस्थान रॉयल्स | शाम 7:30 बजे | वांखेडे स्टेडियम, मुंबई |
06-मई-25 | गुजरात टाइटन्स | शाम 7:30 बजे | वांखेडे स्टेडियम, मुंबई |
11-मई-25 | पंजाब किंग्स | दोपहर 3:30 बजे | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला |
15-मई-25 | दिल्ली कैपिटल्स | शाम 7:30 बजे | वांखेडे स्टेडियम, मुंबई |
यहाँ देखें: IPL 2025 का पूरा शेड्यूल |
मुंबई आईपीएल टीम में कौन-कौन खिलाड़ी है?
MI टीम स्क्वाड 2025: ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, करन शर्मा, रयान रिकेलटन, दीपक चाहर, अल्लाह घाजनफर, विल जैक्स, अश्वनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉपले, श्रीजीत कृष्णन, राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन-जॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिज़ाड विलियम्स, विग्नेश पुथुर, जसप्रित बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा.
आईपीएल में मुंबई इंडियंस कितने नंबर पर है? पिछली परफॉर्मेंस
आईपीएल के डेब्यू सीजन में मुंबई इंडियंस पांचवे नंबर पर थी तो वही दूसरे सीजन में सातवें नंबर पर, 2010 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी के फलस्वरूप मुम्बई इंडियन्स पहली बार फाइनल तक पहुंची लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। 2011 और 2012 के सीजन में टीम सेमीफाइनल तक ही पहुंच सकी।
मुम्बई की आईपीएल टीम ने इस चैंपियंस लीग में अपना पहला खिताब 2013 में जीता था। 2015 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीता, इसके बाद वर्ष 2017 में तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया।
2019 में चौथी बार और 2020 में पाँचवी बार मुम्बई इंडियन्स IPL की चैंपियनशिप जीतने में कामयाब हुई।
2023 में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में मुंबई की टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर थी, और प्ले ऑफ़ के लिए क्वालीफाई होने के बाद इसे एलिमिनेटर राउंड में जगह मिली। हालंकि यह क्वालीफ़ायर में गुजरात टाइटन से हारने के बाद तीसरे नंबर पर रही।
साल | मैच | जीत | हार | ड्रा | जीत% | पोजीशन |
2008 | 14 | 7 | 7 | 0 | 50.00% | 5 |
2009 | 14 | 5 | 8 | 1 | 35.71% | 7 |
2010 | 16 | 11 | 5 | 0 | 68.75% | 2 |
2011 | 16 | 10 | 6 | 0 | 62.50% | 3 |
2012 | 17 | 10 | 7 | 0 | 58.82% | 4 |
2013 | 19 | 13 | 6 | 0 | 68.42% | विजेता |
2014 | 15 | 7 | 8 | 0 | 46.67% | 4 |
2015 | 16 | 10 | 6 | 0 | 62.50% | विजेता |
2016 | 14 | 7 | 7 | 0 | 50.00% | 5 |
2017 | 14 | 10 | 4 | 0 | 71.42% | विजेता |
2018 | 14 | 6 | 8 | 0 | 42.86% | 5 |
2019 | 14 | 9 | 5 | 0 | 64.29% | विजेता |
2020 | 14 | 9 | 5 | 0 | 64.29% | विजेता |
2021 | 14 | 7 | 7 | 0 | 50.00% | 6 |
2022 | 14 | 4 | 10 | 0 | 50.00% | 6 |
2023 | 15 | 9 | 6 | 0 | 60.00% | 6 |
कुल | 242 | 134 | 106 | 1 | 55.37% | 5 खिताब |
यहाँ देखें: इंडियन प्रीमियर लीग पॉइंट्स टेबल |
मुंबई इंडियंस 2025 आईपीएल टीम का मालिक कौन है?
मुंबई इंडियंस टीम के मालिक (Owner) देश के बड़े कारोबारी ‘मुकेश अंबानी‘ और उनकी पत्नी नीता अंबानी है, उन्हें फ्रेंचाइजी का स्वामित्व इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के तहत मिला है, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कम्पनी है।
आईपीएल की मुंबई इंडियन्स फ्रेंचाइजी को 24 जनवरी 2008 की नीलामी के दौरान इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 111.9 मिलियन डॉलर की बोली लगाकर खरीदा था, जो उस समय की सबसे महंगी टीम थी।
2022 से लीग में शामिल हुई ‘लखनऊ सुपरजाइंट्स‘ को संजीव गोयनका जी ने 950 मिलियन डॉलर में खरीदा है जिसके बाद यह अब तक की सबसे महंगी टीम बन गई है।
टीम का आदर्श वाक्य ‘दुनिया हिला देंगे हम‘ हैं, और इसका थीम सॉन्ग ‘आला रे‘ है।
● IPL के विजेताओं की लिस्ट
● गुजरात टाइटन्स टीम
● IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज?
मुंबई इंडियन्स आईपीएल ट्रॉफी कितनी बार जीती है?
मुंबई इंडियंस टीम आईपीएल की सबसे सफल टीम है जो अब तक 6 बार फाइनल में पहुंची है और इसने सबसे ज्यादा पांच बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में) IPL का खिताब जीता है। लेकिन पिछले दो सीजन आईपीएल 2021 और 2022 में टीम का प्रदर्शन काफी बेकार रहा है जहां 2021 में टीम छठे नंबर पर थी तो वही 2022 में यह आखिरी पायदान पर पहुंच गई।
2025 में मुंबई आईपीएल टीम का कोच कौन है?
महेला जयवर्धने 2017 से ही टीम के मुख्य कोच थे, लेकिन अब उन्हें सपोर्ट स्टाफ के शीर्ष पद ग्लोबल हेड ऑफ़ परफॉरमेंस पर विराजमान किया गया है, उन पर सभी टीमों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने का भार होगा। तो वहीं जहीर खान को क्रिकेट डेवलपमेंट हेड बनाया गया है।
Mumbai Indians Team New Jersey
IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस आईपीएल टीम ने नई जर्सी लांच कर दी है जिसे अब फैंस खरीद भी सकते हैं। यहाँ अपने नाम और पसंदीदा नंबर के साथ ही खिलाड़ियों के नाम की जर्सी भी उपलब्ध हैं।
टीम की जर्सी नीले रंग की है, जिस पर सामने की ओर टीम के स्पॉन्सर स्लाइस का Logo है, और पीछे की तरफ DHL का लोगो साफ़ दिखाई देता है।