रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम डिटेल्स: विराट कोहली, ब्रायन लारा और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हिस्सा होने के कारण ही आज इसे लाखों-करोड़ों लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। टीम का अच्छा खासा फैनबेस है जो इसे आईपीएल की ट्रॉफी उठाते देखना चाहता है लेकिन अब तक इसे निराशा ही हाथ लगी है।
2025 में फ्रेंचाइजी ने काफी संतुलित टीम बनाई है, जो इस बार इंडियन प्रीमियर लीग का टाइटल खिताब जीतने की दावेदार नजर आ रही है। टीम के मुख्य कोच एंडी फ्लावर है और 18वें सीजन के लिए रजत पाटीदार को टीम का कप्तान बनाया गया है। बेंगलुरू की आईपीएल टीम अपने सभी घरेलू मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलती हैं।

![]() | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) |
स्थापित | वर्ष 2008 |
स्थान | बैंगलोर, कर्नाटक |
मालिक | यूनाइटेड स्पिरिट्स ग्रुप |
कप्तान | रजत पाटीदार |
हेड कोच | एंडी फ्लावर |
घरेलू मैदान | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम |
वेबसाइट | royalchallengers.com |
आइए आरसीबी टीम के खिलाड़ियों की सूची, कप्तान (Captain) तथा इसका अगला मैच कब है? मालिक (Owner) और इसके पुराने आंकड़ो (Previous Stats/History) पर एक नजर डालते है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में कौन कौन से खिलाड़ी खेलेंगे?
आईपीएल 2025 में आरसीबी ने सबसे अधिक 19 खिलाडियों को रिलीज किया था और मेगा ऑक्शन से कुल 19 खिलाडियों को ख़रीदा है। जिसमें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश हेज़लवुड को सबसे अधिक 12.5 करोड़ रूपये में ख़रीदा गया है।
इसके आलावा फ्रेंचाइजी ने इस बार केवल 3 क्रिकेटर्स को ही रिटेन किया था जिसमें कप्तान रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपए में, यश दयाल को 5 करोड़ रुपए में तो वहीं टीम के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली को 21 करोड़ में रिटेन किया गया है, जो टीम के सबसे महंगे और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।
क्र.सं. | खिलाड़ी | सैलरी (रुपये में) |
1. | विराट कोहली | 21 करोड़ |
2. | रजत पाटीदार | 11 करोड़ |
3. | यश दयाल | 5 करोड़ |
4. | लियाम लिविंगस्टोन | 8.75 करोड़ |
5. | फिल सॉल्ट | 11.5 करोड़ |
6. | जितेश शर्मा | 11 करोड़ |
7. | जॉश हेज़लवुड | 12.5 करोड़ |
8. | रसीख डार | 6 करोड़ |
9. | सुयश शर्मा | 2.6 करोड़ |
10. | क्रुणाल पांड्या | 5.75 करोड़ |
11. | भुवनेश्वर कुमार | 10.75 करोड़ |
12. | स्वप्निल सिंह | 50 लाख |
13. | टिम डेविड | 3 करोड़ |
14. | रोमारियो शेफर्ड | 1.5 करोड़ |
15. | नुवान थुशारा | 1.6 करोड़ |
16. | मनोज भंडागे | 30 लाख |
17. | जैकब बेथेल | 2.6 करोड़ |
18. | देवदत्त पडिक्कल | 2 करोड़ |
19. | स्वास्तिक छीकरा | 30 लाख |
20. | लुंगी एनगिडी | 1 करोड़ |
21. | अभिनंदन सिंह | 30 लाख |
22. | मोहित राठी | 30 लाख |
यहाँ देखें: IPL 2025 की सभी टीमों का स्क्वाड और सेलरी |
आरसीबी द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी: लियाम लिविंगस्टोन (₹8.75 करोड़), फिल सॉल्ट (₹11.5 करोड़), जितेश शर्मा (₹11 करोड़), जोश हेज़लवुड (₹12.5 करोड़), रसिख डार (₹6 करोड़), सुयश शर्मा (₹2.6 करोड़), क्रुणाल पांड्या (₹5.75 करोड़), भुवनेश्वर कुमार (₹10.75 करोड़), स्वप्निल सिंह (₹50 लाख), टिम डेविड (₹3 करोड़), रोमारियो शेफर्ड (₹1.5 करोड़), नुवान तुषारा (₹1.6 करोड़), मनोज भंडागे (₹30 लाख), जैकब बेथेल (₹2.6 करोड़), देवदत्त पडिक्कल (₹2 करोड़), स्वस्तिक चिकारा (₹30 लाख), लुंगी एनगिडी (₹1 करोड़), अभिनंदन सिंह (₹30 लाख), मोहित राठी (₹30 लाख)
रिलीज किए गए खिलाड़ी: फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार व्यासकांत, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीसे टॉपली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह
2025 में आरसीबी का कप्तान कौन है?
आईपीएल सीजन 18 की नीलामी से पहले फाफ डु प्लेसिस को रिलीज किए जाने के बाद 2025 सीजन के लिए रजत पाटीदार को RCB की कप्तानी सौंपी गयी है। वे एक बेहतरीन बल्लेबाज है, हाल ही में उन्होंने केवल 30 पारियों में अपने 1000 आईपीएल रन पूरे किए, जो किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे कम पारियों में बनाए गए रन का रिकॉर्ड है।
अब तक 5 खिलाड़ी आरसीबी के कप्तान रह चुके है, 2008 में राहुल द्रविड़, 2009 से 2010 तक अनिल कुंबले, 2011 और 2012 में डेनियल विटोरी, 2013 से 2021 विराट कोहली और IPL 2022 में विराट कोहली द्वारा कप्तानी से अपना नाम वापस लेने के बाद आईपीएल 2022-24 तक टीम के कप्तानी फाफ डु प्लेसिस ने की थी।
● आईपीएल 2025 फ्री में देखें?
● IPL में ऑरेंज और पर्पल कैप?
● IPL प्लेऑफ़ और क्वालीफ़ायर शेड्यूल
आरसीबी के प्लेइंग 11 खिलाड़ी कौन है?
RCB प्लेइंग इलेवन (सम्भावित): विराट कोहली, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेज़लवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा
सब्स्टीट्यूट / इम्पैक्ट प्लेयर्स: रसीख डार, टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल, नुवान थुशारा, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, स्वास्तिक छीकरा
RCB Full Squad: विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, जॉश हेज़लवुड, रसीख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान थुशारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छीकरा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी
आईपीएल 2025 में आरसीबी के मैच
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का आखिरी लीग मुकाबला 17 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ शाम 07:30 बजे, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में होना है।
तारीख़ | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बनाम | समय | स्थान |
---|---|---|---|
22 मार्च | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | शाम 07:30 बजे | कोलकाता |
28 मार्च | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | शाम 07:30 बजे | चेन्नई |
02 अप्रैल | गुजरात टाइटन्स (GT) | शाम 07:30 बजे | बेंगलूरू |
07 अप्रैल | मुंबई इंडियन्स (MI) | शाम 07:30 बजे | मुंबई |
10 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | शाम 07:30 बजे | बेंगलूरू |
13 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स (RR) | दोपहर 03:30 बजे | जयपुर |
18 अप्रैल | पंजाब किंग्स (PBKS) | शाम 07:30 बजे | बेंगलूरू |
20 अप्रैल | पंजाब किंग्स (PBKS) | दोपहर 03:30 बजे | मुल्लनपुर |
24 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स (RR) | शाम 07:30 बजे | बेंगलूरू |
27 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | शाम 07:30 बजे | दिल्ली |
03 मई | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | शाम 07:30 बजे | बेंगलूरू |
09 मई | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | शाम 07:30 बजे | लखनऊ |
13 मई | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | शाम 07:30 बजे | बेंगलूरू |
17 मई | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | शाम 07:30 बजे | बेंगलूरू |
यहाँ देखें: IPL 2025 के सभी मैचों का शेड्यूल |
RCB IPL Team Performance and Statistics
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु आईपीएल ट्रॉफी की प्रबल दावेदार मानी जाती है, लेकिन टीम में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, ब्रेन लारा जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स होने के बावजूद भी यह आज तक आईपीएल का कोई भी खिताब नहीं जीत सकी है। हालांकि टीम 3 बार (2009, 2011 और 2016 में) उपविजेता थी।
वर्ष | मैच खेलें | जीते | हारे | रैंक |
---|---|---|---|---|
2008 | 14 | 4 | 10 | 7 |
2009 | 14 | 8 | 6 | 2 |
2010 | 14 | 7 | 7 | 3 |
2011 | 14 | 9 | 4 | 2 |
2012 | 16 | 8 | 7 | 5 |
2013 | 16 | 9 | 7 | 8 |
2014 | 14 | 5 | 9 | 7 |
2015 | 14 | 7 | 5 | 3 |
2016 | 14 | 8 | 6 | 2 |
2017 | 14 | 3 | 10 | 8 |
2018 | 14 | 6 | 8 | 6 |
2019 | 14 | 5 | 8 | 8 |
2020 | 14 | 7 | 7 | 4 |
2021 | 14 | 9 | 5 | 3 |
2022 | 14 | 8 | 6 | 4 |
2023 | 14 | 7 | 7 | 6 |
2024 | 14 | 7 | 7 | 4 |
यहाँ देखें: इंडियन प्रीमियर लीग पॉइंट्स टेबल |
● IPL के विजेताओं की लिस्ट
● IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी?
● IPL में सबसे ज्यादा छक्के किसके है?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टीम का मालिक कौन है?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की बेंगलुरु (कर्नाटक) स्थित क्रिकेट फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की स्थापना वर्ष 2008 में ‘यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड‘ द्वारा की गई थी। फ्रेंचाइजी ने टीम का नाम कंपनी की सर्वाधिक बिकने वाली शराब ब्रांड ‘रॉयल चैलेंज’ के नाम पर रखा गया था।
2008 में आईपीएल की बेंगलुरु फ्रैंचाइज़ी को विजय माल्या ने 111.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बोली लगाकर खरीदा था, उस समय यह मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी सबसे महंगी टीम थी। विजय माल्या के यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के निदेशक पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड आरसीबी की वर्तमान मालिक है।
2025 में RCB का कोच और मेंटर कौन है?
IPL 2025 के लिए एंडी फ्लावर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक टीम के मेंटर और बल्लेबाजी कोच हैं तो वहीं ‘ओंकार सालवी‘ को बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। RCB ने कई कोचों को आज़माया है, इसमें गैरी कर्स्टन (2019), डैनियल विटोरी (2014-2018), रे जेनिंग्स (2009-2013) और वेंकटेश प्रसाद (2008) प्रशिक्षकों का नाम शामिल है।